फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   survey in slum area

Sirsa News: स्लम क्षेत्रों में शिक्षा से वंचित बच्चों का होगा सर्वे

Tue, 18 Aug 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 18 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
survey in slum area
उपायुक्त ने बाल संरक्षण मामलों की समीक्षा की
विज्ञापन

फोटो -- 8
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। उपायुक्त शांतनु शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को बाल संरक्षण मामलों की हितधारक समीक्षा बैठक हुई। इसमें बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुनर्वास, कानूनी सहायता और बाल संरक्षण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को सिरसा शहर के स्लम क्षेत्रों में स्कूली शिक्षा से वंचित बच्चों का सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया। उन्हें विद्यालयों में दाखिला दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अब तक 17 बच्चों का दाखिला हो चुका है। सभी विद्यालयों में सुझाव पेटिकाएं लगाई गई हैं। पॉक्सो अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। कई विद्यालयों में इस संबंध में संगोष्ठियां आयोजित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुमशुदा बच्चों की ली जानकारी
बैठक में पुलिस विभाग से सिरसा और डबवाली में दर्ज प्राथमिकी, शिकायतों पर कार्रवाई की जानकारी ली गई। पाॅक्सो मामलों की प्रगति और कानूनी सहायता से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। गुमशुदा बच्चों को तलाशने, बाल तस्करी, साइबर अपराध और पोक्सो मामलों में अपील जैसे बिंदुओं पर भी ध्यान दिया गया। बाल कल्याण समिति के लंबित मामलों और बाल देखभाल संस्थानों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed