{"_id":"628fed879697ff5a212870de","slug":"surendra-son-of-former-mla-bhagiram-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: पांच बार विधायक रहे भागीराम के बेटे सुरेंद्र भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: पांच बार विधायक रहे भागीराम के बेटे सुरेंद्र भाजपा में शामिल
Fri, 27 May 2022 02:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 27 May 2022 02:43 AM IST
सार
प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने भाजपा जिला कार्यालय में सुरेंद्र कुमार को विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया।
विज्ञापन
एडवोकेट सुरेंद्र को भाजपा में शामिल करवाते पार्टी नेता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा में पूर्व मंत्री व पांच बार विधायक रहे भागीराम (पूर्व विधायक) के पुत्र एडवोकेट सुरेंद्र कुमार गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने भाजपा जिला कार्यालय में सुरेंद्र कुमार को विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया। भागीराम ने 1977 में पहला चुनाव जीता था, उसके बाद 1982, 1987, 1996 व 2001 में भी चुनाव जीता। वे 1987 में जनस्वास्थ्य मंत्री भी बने।
विज्ञापन
मनीष ग्रोवर ने कहा कि सुरेंद्र कुमार का पार्टी में शामिल होना भाजपा के लिए भी गौरवमयी बात है। भाजपा परिवारवाद की राजनीति से परे है और पार्टी का एकमात्र ध्येय जनसेवा है। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का परिवार निरंतर बढ रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला, पूर्व राजनीतिक सलाहकार एवं वरिष्ठ नेता जगदीश चोपड़ा, गोबिंद कांडा, जिला प्रभारी अमरपाल राणा, प्रदेश मंत्री सुरेंद्र आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अमीरचंद मेहता, पूर्व चेयरपर्सन रेणू शर्मा, निताशा राकेश सिहाग मौजूद थे।
विज्ञापन