फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Such action will be taken against terrorism that even the souls of Pakistani generations will tremble: Chief Minister

आतंकवाद पर ऐसी कार्रवाई होगी कि पाकिस्तानी पीढ़ियों की रूह भी कांपेगी : मुख्यमंत्री

Sun, 27 Apr 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 27 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Such action will be taken against terrorism that even the souls of Pakistani generations will tremble: Chief Minister
सिरसा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी,  भाजपा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पाकिस्तान को लेकर कड़ा रुख अपनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाएगा। आतंकवाद पर ऐसी कार्रवाई होगी कि पाकिस्तान की पीढ़ियों की रूह भी कांपेगी।
रविवार को मुख्यमंत्री स्वयं साइकिल चलाते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए और युवाओं को नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइक्लोथॉन के माध्यम से सिरसा में ऊर्जा, उत्सव और एकता का जो अद्भुत संगम देखने को मिला है, यह नशे के खिलाफ सामूहिक लड़ाई का प्रतीक है।
विज्ञापन

इसके बाद, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मीडिया से मुखातिब हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में पाकिस्तान से आए सभी नागरिकों के वीजा को समाप्त कर दिया गया है और उन्हें तुरंत पाकिस्तान लौटने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कश्मीरी छात्रों के बारे में चल रही अफवाहों का खंडन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीरी छात्र हमारे देश के सम्मानित नागरिक हैं और उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। पाकिस्तान परस्त आतंकवाद के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करेंगे। ऐसी कार्रवाई होगी कि पाकिस्तान की पीढ़ियों की रूह भी कांपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव को नशामुक्त बनाएं, पहला स्थान मिलने पर 51 लाख का इनाम मिलेगा
मुख्यमंत्री ने सरपंचों से अपील की है कि वे अपने गांवों को नशा मुक्त, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छता मानकों पर श्रेष्ठ बनाएं। प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर आने वाले गांव को 51 लाख रुपये, द्वितीय को 31 लाख रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त गांव को 21 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल आदि मौजूद रहे।

साइक्लोथॉन यात्रा ने 2000 किलोमीटर की दूरी तय की
सिरसा। हिसार से 5 अप्रैल को नशा मुक्त हरियाणा के तहत साइक्लोथॉन यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा को युवाओं के साथ सभी वर्गों का व्यापक समर्थन मिला। प्रदेश में साइक्लोथॉन यात्रा करीब 2000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ओढां के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर भव्य रूप से संपन्न हुई। सरपंचों को नशे के खिलाफ लोटे में नमक डालकर शपथ दिलाई कि वे क्षेत्रों में नशे के खिलाफ कड़े कदम उठाएंगे। समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा संगठन की डबवाली जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा ने कहा कि यह यात्रा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता लाने में सफल रही है। इस दौरान करीब 5 लाख लोगों ने पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed