फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students were informed about college activities

Sirsa News: विद्यार्थियों को काॅलेज गतिविधियों की जानकारी दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about college activities
राजकीय महिला महाविद्यालय में इंडक्शन मीट के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अन्य। 
सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय में नए सत्र 2025-26 में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आगाज-2025 का आयोजन किया गया। डाॅ. नवीन मक्कड़ ने समय सारिणी व महाविद्यालय की सत्र 2025-26 की गतिविधियों के केलेंडर से अवगत करवाया। उन्होंने नाम कट जाने की प्रक्रिया व अनुपस्थिति जुर्माने संबंधी भी जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन


इस इंडक्शन मीट में डाॅ. विवेक गोयल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न आयामों व प्रवेश एवं विश्वविद्यालय से संबंधित कार्यों एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ; डाॅ. जीत राम शर्मा ने परीक्षा प्रणाली, शैक्षणिक भ्रमण एवं बस पास डाॅ. अनीता मडिया ने नशा मुक्ति एवं जागरूकता, प्रो. शेर सिंह ने एनसीसी, कैंटीन एवं वीटा बूथ, प्रो. रमेश सोनी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


इस दौरान प्राचार्य प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने कहा कि गहन अध्ययन के साथ - साथ कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति व निरंतरता अनिवार्य है। शीर्ष की संभावना, उद्भावना की स्वतंत्रता, सजगता, सशक्तिकरण से ही सपनों की पूर्ति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। प्रो. हरजिंदर सिंह ने कहा कि इस महाविद्यालय को यह गर्व है कि यहां से शिक्षा प्राप्त लोग आज समाज के हर क्षेत्र में ख्याति अर्जित करते हुए शीर्ष पदों पर विराजमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के पंजाबी विभागाध्यक्ष डाॅ. हरविंदर सिंह ने किया। इस आगाज़-2025 कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान की प्रस्तुति से हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, गैर-शिक्षक स्टाफ सदस्यों व स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed