{"_id":"0109553e547ee569490eb68e3c8db03a","slug":"students-took-the-vows-complete-boycott-of-classes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने भरी हुंकार, कक्षाओं का पूर्ण बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने भरी हुंकार, कक्षाओं का पूर्ण बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Wed, 17 Sep 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया कॉलेज नहीं बनने तक महिला विंग की छात्राएं कक्षाएं नहीं लगाएंगी और जो भी कक्षाएं लगती पाईं गई उनको बंद करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये फैसला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और महिला विंग की छात्राओं ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हुई बैठक में लिया। इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ता और छात्राएं मौजूद रहीं।
बैठक में छात्राओं ने सरकार और प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अपने हक के लिए शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं पर लाठियां बरसाना कायरता है और जो भी इनमें दोषी है उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
छात्राओं ने कहा कि जब तक उनके लिए नए कॉलेज का निर्माण नहीं किया जाएगा तब तक कॉलेज को पूर्णरूप से बंद कर दिया जाएगा।
प्रशासन जगह उपलब्ध करवाए
इस दौरान एबीवीपी नेता सुबीर श्योरान ने कहा कि 23 सिंतबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश स्तरीय छात्र महापंचायत बुलाई है।
उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश भर के सैकड़ों छात्र भाग लेंगे। ये सम्मेलन सिरसा में ही होगा। हालांकि अभी इसके लिए कोई स्थान निश्चित नहीं किया गया है।
प्रशासन से वे लगातार जगह देने के लिए मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन की ओर से स्थान निश्चित नहीं किया तो वे सड़क पर ही महापंचायत करेंगे।
कॉलेज खुला रहेगा : प्रिंसिपल
इस बारे में नेशनल कॉलेज की प्रिंसिपल सुमन गुलाब ने बताया कि कॉलेज को बंद नहीं होने देंगे। सभी कक्षाएं सामान्य रूप से चलेंगी।
छात्राओं के लिए नए कॉलेज बनाने के लिए डीसी को लेटर भेजा हुआ है। इस पर फैसला डीसी को करना है। प्रिंसिपल ने बताया कि उन्होंने रीजनल सेंटर में छात्राओं की कक्षा लगाने का सोचा था,
विज्ञापन
पर सेंटर में सिर्फ आठ कमरे हैं जिनमें छात्राएं पूरी नहीं आ सकती। कॉलेज में कक्षाओं के अलावा एक ऑफिस, दो लैब भी चाहिए।