फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students not showing interest in taking admission in graduation

Sirsa News: स्नातक में दाखिला लेने में रुचि नहीं दिखा रहे विद्यार्थी

Fri, 13 Sep 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 13 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Students not showing interest in taking admission in graduation
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सिरसा। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से चल रही 2024-25 की दाखिला प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। वीरवार को स्नातकोत्तर कक्षाओं की भौतिक परामर्श (फिजिकल काउंसिलिंग) का अंतिम दिन रहा। काउंसिलिंग के बाद भी 8 विषयों की 360 सीटों में से करीब 95 खाली रह गईं।

अब शुक्रवार को स्नातक कक्षाओं की फिजिकल काउंसिलिंग होगी। जिसमें विद्यार्थी उपस्थित होकर दस्तावेज की जांच कराएंगे। इसके बाद फीस जमा होगी। जिसके बाद उनका दाखिला सुनिश्चित हो जाएगा। वीरवार तक स्नातकोत्तर कक्षाओं में एक तिहाई से भी कम सीटें ही खाली रह गई हैं। वहीं स्नातक कक्षाओं में दाखिलों की स्थिति काफी खराब है। अभी भी आधी के करीब सीटें खाली हैं। जिनमें सांध्य कक्षाओं की सभी सीटें खाली पड़ी हैं। उसके बाद बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में दाखिलों की स्थिति काफी खराब है। 40 सीटों पर मात्र 6 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन



स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिलों की स्थिति
विषय सीटें रिक्त
अर्थशास्त्र 45 18
हिंदी 40 16
अंग्रेजी 40 14
इतिहास 40 00
राजनीति विज्ञान 40 00
मनोविज्ञान 40 7
पंजाबी 40 7
रासायन विज्ञान 40 10
कॉमर्स 40 1
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा 40 22
कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा 30 00
कुल 435 95


राजकीय नेशनल कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में दाखिलों की स्थिति
विषय सीटें रिक्त

भौतिक विज्ञान 320 212

जीव विज्ञान 160 90

कॉमर्स 240 117
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन 40 06
अर्थशास्त्र 40 21
सांध्य कला स्नातक 240 240
कला 1120 345
कुल 2160 1031
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed