फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students_ highway_blocked

छात्राओं ने तीन घंटे हाईवे पर काटा बवाल

Wed, 03 Sep 2014 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 03 Sep 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
Students_ highway_blocked

राजकीय नेशनल कॉलेज की महिला विंग की 500 से अधिक छात्राओं ने जर्जर भवन के रोषस्वरूप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में महिला विंग का मेन गेट बंद कर बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इस दौरान छात्राओं ने सभी प्राध्यापकों को अंदर ही बंद कर दिया और मेन गेट पर खड़े होकर नारेबाजी की। करीब पौने घंटे तक नारेबाजी करने के बाद छात्राएं लालबत्ती चौक की तरफ रवाना हुई।
विज्ञापन


छात्राओं ने यहां नेशनल हाईवे नंबर नौ पर करीब तीन घंटे जाम लगा दिया। छात्राओं ने किसी भी अधिकारी की बात नहीं सुनी और करीब तीन घंटे तक जाम लगाने के बाद चेतावनी देते हुए रास्ता खोला। छात्राओं ने बृहस्पतिवार को कॉलेज बंद करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुरानी कचहरी रोड पर स्थित राजकीय नेशनल कॉलेज की महिला विंग की छात्राएं प्रदर्शन करती रेलवे रोड से होते हुए लालबत्ती चौक पर पहुंची।


यहां पर एबीवीपी के प्रदेश संयुक्त सचिव सुखवीर सिंह बराड़, नगर मंत्री सुमित मेहता, जिला संयोजक अंकुश शर्मा, रीना, नीटू और मोनिका के नेतृत्व में करीब 11.20 बजे यातायात जाम कर दिया।


छात्राएं सड़क पर ही बैठ गई। बाद में नायब तहसीलदार जगदीश मौके पर आए, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। बाद में एसडीएम परमजीत सिंह चहल और डीएसपी बिजेंद्र सिंह मलिक मौके पर पहुंचे। जिन्होंने दो दौर में प्रदर्शनकारियों से बातचीत की पर बात नहीं बनी।


यूं घटा घटनाक्रम
10.35 बजे महिला विंग के गेट पर ताला लगाया
11.20 पर नेशनल हाइवे कर दिया जाम
12.30 बजे नायब तहसीदार आए मौके पर
12.45 बजे एसडीएम और डीएसपी आए मनाने
02.30 बजे छात्राओं ने खुद ही खोला जाम


वाहनों को डायवर्ट करके निकाला
छात्राओं का गुस्सा भांप पुलिस को भी लग गया कि जाम जल्दी से नहीं खुलने वाला। इसके बाद पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट कर निकालना शुरू किया।

पुलिस ने टाउन पार्क के पीछे से, बाजारों से और डाकखाने के पीछे से वाहन चालकों जाने को कहा। छोटे और दुपहिया वाहन तो निकल गए पर गाड़ियां और बसें मौके पर ही फंसी रही। कुछ देर बाद डायवर्ट रूट पर भी जाम लग गया। बाजारों में भी जाम की स्थिति बन गई।

डीसी और प्रिंसिपल को मौके पर बुलाने पर अड़ी
जाम लगाने के करीब एक घंटे बाद 12:30 बजे नायाब तहसीलदार जगदीश कुमार मौके पर पहुंचे। तहसीलदार के जाने के बाद 12:45 बजे एसडीएम परमजीत सिंह चहल और डीएसपी मुख्यालय आए और छात्राओं को समझाने और जाम खोलने का आग्रह किया पर छात्राएं नहीं मानी।

एसडीएम ने छात्राओं से कहा कि जो आपकी मांगों का टेक्निकल मैटर है वो चंडीगढ़ भेज दिया जाएगा। जो उनके स्तर का काम है उसे तुरंत करवा दिया जाएगा, लेकिन छात्राएं प्रिंसिपल और डीसी को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ी रही।

सरकार का पुतला फूंका
किसी भी अधिकारी के नहीं समझाने पर छात्राओं ने 2:30 बजे अपने आप जाम खोल दिया और इसके बाद दोबारा महिला विंग कॉलेज की आगे प्रदर्शन किया।

छात्राओं ने एबीवीपी के नेतृत्व में सीएम और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर नारेबाजी की और कॉलेज में नए भवन और बुनियादी सुविधाओं की मांग की। छात्राओं ने कहा कि सरकार ने हॉस्टलों की फीस बढ़ा दी, लेकिन उनमें मिलने वाली सुविधाएं न के बराबर हैं।


पीने के पानी के लिए कॉलेज से बाहर जाना पड़ता है। वहीं एबीवीपी ने सरकार से 17 करोड़ रुपये का हिसाब मांगा है जो चार साल पहले गर्ल्स कॉलेज के लिए स्वीकृत हो चुका है, लेकिन लगा नहीं।








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed