फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students created ruckus in college by boycotting classes for charging parking fees for the whole year

पूरे वर्ष की पार्किंग फीस वसूलने पर कक्षाओं का बहिष्कार कर विद्यार्थियों ने कॉलेज में किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Students created ruckus in college by boycotting classes for charging parking fees for the whole year
नेशनल कालेज में विरोध प्रदर्शन करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। राजकीय कॉलेज के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने एक वर्ष की पार्किंग फीस लेने पर कक्षाओं का बहिष्कार कर हंगामा कर दिया। विद्यार्थियों ने नारेबाजी करते हुए कॉलेज प्रिंसिपल कार्यालय का घेराव कर दिया और फीस जमा न करवाने की चेतावनी दी। कॉलेज प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों से बातचीत कर मामले को शांत किया। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि पार्किंग फीस जमा करवाने के बाद भी उनके वाहन चोरी हो रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों से एक वर्ष की 360 रुपये पार्किंग फीस वसूलने जाती है। फीस जमा करवाने का नोटिस जारी करने पर अंतिम वर्ष के विद्यार्थी परिसर में एकत्र हुए। विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने नोटिस जारी कर बाइक की पार्किंग फीस जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम वर्ष के केवल 28 दिन ही शेष रहे हैं, लेकिन उनसे पूरे वर्ष की फीस जमा करवाई जा रही है। इसके बाद कॉलेज प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों के साथ बैठक की। काफी समय तक प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों से बातचीत की और कहा कि पार्किंग फीस सीधा सरकार के खाते में जमा होती है। इसे बंद करना व न लेना सरकार की जिम्मेदारी है। उसकी तरफ से किसी भी नियम में बदलाव नहीं किया जा सकता। करीब तीन घंटे हंगामा करने के बाद विद्यार्थी कक्षाओं में लौट गए। इस दौरान प्रेमसिंह, मनदीप सिंह, राहुल वर्मा, जग्गा, सुनील, साहिल, प्रवीण रविंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

----------
विद्यार्थी बोले : पार्किंग फीस जमा करवाने के बाद भी चोरी हो रहे है वाहन
वहीं विद्यार्थियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नेशनल कॉलेज में प्रवेश व निकासी के लिए एक ही गेट है। इसी गेट के माध्यम से कॉलेज में छात्र-छात्राएं प्रवेश करते हैं। इसके बावजूद वाहन चोरी की घटनाएं घटित होने आश्चर्यजनक है। कॉलेज में पूरा दिन विद्यार्थियों का आना-जाना लगा रहता है। वहीं कॉलेज में आने-जाने वाले की जांच के लिए कोई व्यापक व्यवस्था तक नहीं है। पार्किंग फीस जमा करवाने के बाद भी उनके बाइक चोरी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कॉलेज में पढ़ने के लिए आने वाले विद्यार्थियों से पार्किंग की फीस काफी समय से ली जा रही है। वाहन चोरी जैसी कोई घटना नहीं हुई है। विद्यार्थी गलती से बदलकर अन्य वाहन ले जाते हैं। - संदीप गोयल, प्रिंसिपल, राजकीय कॉलेज।

कॉलेज के दो गुटों में हुआ झगड़ा, जमकर चले लात घुस्से
राजकीय नेशनल कॉलेज में वीरवार सुबह के समय विद्यार्थियों के दो गुटों में कहासुनी हो गई। एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्र पर हमला कर जमकर लात घुस्से चलाए। विद्यार्थियों की आपस में कहासुनी अधिक बढ़ गई। छात्र भागकर कॉलेज से बाहर चले गए और यहां पर भी काफी समय तक दोनों पक्ष एक दूसरे से मारपीट करते हुए नजर आए। दोनों गुटों में झगड़ा होता देख अन्य विद्यार्थी भी वहां पर एकत्र हो गए। अन्य छात्रों ने मामले की सूचना बस स्टैंड चौकी पुलिस को दी। ऐसे में पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी छात्र मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed