फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Student made model to prevent infection from biomedical waste, now President will honor

बायोमेडिकल वेस्ट से संक्रमण रोकने के लिए विद्यार्थी ने बनाया मॉडल, अब राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Student made model to prevent infection from biomedical waste, now President will honor
विद्यार्थी परमिंद्र सिंह व बनाया गया मॉडल। - फोटो : Sirsa
सिरसा। कहते हैं एक आइडिया जिंदगी बदल देता है। व्यापार को भी नई ऊंचाइयों तक एक आइडिया लेकर जा सकता है। ऐसा ही एक आइडिया 8वीं कक्षा के विद्यार्थी के मन में आया। संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए मंथन किया और अपने आइडिया पर काम करते हुए ऐसे उपकरण का मॉडल तैयार कर डाला जिसमें अस्पतालों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बायोमेडिकल वेस्ट उठाने के लिए हाथ नहीं लगाना पड़ेगा। शिक्षा विभाग के इंस्पायर अवॉर्ड की सूची में नये आइडिया के तैयार मॉडल पहुंचा तो इसे राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित कर लिया गया। अब न केवल मॉडल को राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शित किया जाएगा बल्कि राष्ट्रपति से सम्मान भी मिलेगा।
विज्ञापन

डबवाली के गांव मांगेआना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 8वीं कक्षा के विद्यार्थी परमिंद्र सिंह ने स्वास्थ्य सुविधाओं संबंधित मॉडल तैयार किया है। इस उपकरण से भविष्य में अस्पतालों में कर्मचारियों को अब बायोवेस्ट व मेडिकल वेस्ट उठाने के लिए हाथों का प्रयोग नहीं करना पड़ेगा। जिससे कर्मी के संक्रमित होने की आशंका न के बराबर रहेगी। संवाद
विज्ञापन

जिला से 77 विद्यार्थियों ने लिया भाग
शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने के लिए इंस्पायर अवॉर्ड योजना चलाई जा रही है। इसके तहत स्कूलों से विद्यार्थियों से आइडिया लिए जाते हैं। इसके तहत 21 दिसंबर 2021 को ऑनलाइन जिला स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड के लिए जिले से 77 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें सेे 7 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। इन 7 में से एक विद्यार्थी परमिंद्र सिंह का मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ है। इसी तरह से प्रदेशभर से कुल 8 मॉडल को राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया है। इन मॉडल को राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रवर्तन उत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा। राष्ट्र स्तर पर चुने गए सभी मॉडल के प्रतिभागियों को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को विदेश यात्रा भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा से ये 8 विद्यार्थी चयनित
विद्यार्थी का नाम, मॉडल का नाम
- स्वास्तिक चौहान, सड़क के लिए स्वचालित गड्ढे की मरम्मत प्रणाली
- कुशाग्र बब्बर, इलेक्ट्रॉनिक सॉकेट के अंदर स्किन सेंसर
- परमिंद्र सिंह, अस्पताल में कचरा एकत्रित करने और प्रबंधन करने का स्मार्ट तरीका
- पृथवी, मौजूदा विद्युत फिटिंग के माध्यम से प्रत्येक कमरे में ऑक्सीजन युक्त हवा की आपूर्ति
- राहुल, कपास की फसल खींचने वाला
- अंजली, लकड़ी के भार वाहक बॉक्स बनाने के लिए
- सागर, अति संवेदनशील विद्युत क्षेत्र डिटेक्टर
- विशाल कुमार, पढ़ने और लिखने के लिए ऊंचाई समायोज्य बेंच
जानिये... कैसे आया छात्र के मन में आइडिया
मांगेआना के अध्यापक तरसेम कुमार व विद्यार्थी परमिंद्र सिंह एक टूर पर गए थे। चंडीगढ़ के किसी गुरुद्वारे में भ्रमण के दौरान उन्होंने देखा कि चाय बिना हाथ लगाए वितरित की जा रही है। इससे उन्हें आइडिया आया कि अस्पतालों में सफाई कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए यह तरीका अच्छा है। जिसके माध्यम से कर्मचारी बिना हाथ लगाए बायोवेस्ट इस मशीन के माध्यम से उठा सकते हैं। बिना हाथ लगाए कूड़ा बाहर भी डाला जा सकता है।

मांगेआना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 8वीं कक्षा के विद्यार्थी ने मॉडल तैयार कर राष्ट्रीय स्तर पर खंड का नाम रोशन किया है। वहीं ये मॉडल राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रवर्तन उत्सव में मॉडल प्रदर्शित किया जाएगा। विद्यार्थी को राष्ट्रपति भी सम्मानित करेंगे।
- तरसेम कुमार, पीजीटी फिजिक्स, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मांगेआना सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed