{"_id":"657c94edc00365e0a9076fdd","slug":"strike-of-employees-ends-after-two-days-from-now-on-there-will-be-regular-cleaning-in-the-city-sirsa-news-c-128-1-svns1027-11772-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दो दिन बाद कर्मचारियोंं की हड़ताल खत्म, अब से शहर में होगी नियमित सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दो दिन बाद कर्मचारियोंं की हड़ताल खत्म, अब से शहर में होगी नियमित सफाई
Fri, 15 Dec 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारी।
सिरसा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान नगर परिषद कार्यालय बंद रहा और सफाई कर्मचारी यूनियन का धरना नगर परिषद में जारी रहा। सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार से मांग की पेंडिंग मांगों का सरकार जल्द से जल्द समाधान करे। वहीं 48 घंटे की हड़ताल के बाद सफाई कर्मचारी अब शनिवार से नियमित रूप से सफाई करेंगे।
बता दें कि दो दिनों से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल के दौरान शहर के अंदरूनी एरिया में सफाई नहीं हुई। हालांकि डोर टू डोर कचरा उठान होने से शहर के बाजारों में गंदगी का आलम कम नजर आया। वहीं रात के समय नगर परिषद की ओर एसआई की अगुवाई में निजी एजेंसी के कर्मचारियों से सभी डंपिंग प्वाइंट की सफाई करवाई गई थी। हालांकि सुबह के समय दोबारा डंपिंग प्वाइंट पूरी तरह से गंदगी से भरे मिले।
-- --
एजेंसी ने इन जगहों पर की सफाई
एजेंसी को डोर टू डोर कचरा उठाने का टेंडर देने का शहरवासियों को लाभ मिला। शहर के बाहरी इलाकों के साथ बरनाला रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर एरिया, अग्रवाल कॉलोनी, बस स्टैंड रोड व उसके साथ लगती सभी कॉलोनियों में सफाई हुई और डोर टू डोर कचरा उठाया गया। जिससे दो दिनों की हड़ताल में आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
-- --
दो दिनों में ये कर्मचारी रहे हड़ताल पर
नियमित सफाई कर्मचारी - 152
हरियाणा कौशल रोजगार निगम - 58
- नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारी - 70 के करीब
नगर परिषद के ये काम हुए प्रभावित
- जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र
- मेरिज रजिस्ट्रेशन
- प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी फाइलों का निपटान।
- सफाई शाखा से जुड़े कार्य।
- स्ट्रीट लाइट संबंधी समस्या।
- सड़क, नक्शे आदि के कार्य प्रभावित हुए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दो दिनों की हड़ताल खत्म हो गई है। कुछ जगह मशीनों से शुक्रवार रात को सफाई करवाई जाएगी। शनिवार से नियमित रूप से शहर में सफाई होगी।
जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद सिरसा