फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Strike of electricity employees postponed, will go to Chandigarh for talks with Electricity Minister

Sirsa News: बिजली कर्मचारियों का धरना स्थागित, बिजली मंत्री से बातचीत के लिए जाएंगे चंडीगढ़

Sun, 24 Sep 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 24 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Strike of electricity employees postponed, will go to Chandigarh for talks with Electricity Minister
बैठक कर जानकारी देते ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन के सदस्य।  स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बिजली कर्मचारियों से बातचीत करने का पत्र मिलने के बाद ऑल हरियाणा पावर कापरोरेशन वर्कर्स यूनियन ने 25 सितंबर को दिए जाने वाले धरने को स्थगित कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि 28 को बिजली मंत्री के साथ चंडीगढ़ में बैठक होगी। अगर उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनी तो वह एक अक्तूबर से बिजली मंत्री आवास के समक्ष पड़ाव डालेंगे।

ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने रविवार को बैठक की। इसकी अध्यक्षता सर्कल सचिव की मदन लाल ने की। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को धरना प्रदर्शन शुरू किया जाना था, लेकिन कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए बिजली मंत्री ने 28 सितंबर को चंडीगढ़ में बैठक करने के लिए यूनियन के पदाधिकारियों को पत्र भेजा है। पदाधिकारी बैठक करने के लिए चंडीगढ़ जाएंगे, जिसके चलते धरना प्रदर्शन स्थगित किया जाता है। उन्होंने चेताया कि अगर कर्मचारियों की मांगों पर सहमति न बनी तो 1 अक्तूबर 2023 को बिजली मंत्री कैंपस सिरसा में पड़ाव डाला जाएगा। इस मौके पर देवेंद्र सिंह हुड्डा चेयरमैन, सुरेश राठी राज्य प्रधान, नरेश कुमार महासचिव, सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार, अविनाश चंद्र उप राज्य प्रधान, सुखदेव सिंह सावना यूनिट प्रधान सब अर्बन, सतबीर कुंडू प्रेस सचिव, बाबूलाल यूनिट प्रधान सिटी, जगतार सिंह सचिव, बिंदर सिंह मान जेई, रोहतास शर्मा ब्लॉक प्रधान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed