फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   strike,ima,docter,sirsa news

छह घंटे ओपीडी सेवाएं बंद कर चिकित्सकों ने जताया विरोध

Fri, 18 Jun 2021 10:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
strike,ima,docter,sirsa news
केंद्रीय कमेटी के आह्वान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सकों ने सुरक्षा कानून व बाबा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विरोध दिवस मनाते हुए शुक्रवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रख रोष जताया। वहीं आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं।
विज्ञापन

आईएमए की जिला प्रधान डॉ. अर्चना अग्रवाल व उपप्रधान डा. आशीष खुराना ने संयुक्त रूप से बताया कि उपचार के दौरान डॉक्टरों पर हिंसात्मक घटनाएं आम बात हो गई है। ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों पर हमले की घटनाएं निंदनीय हैं। ऐसे लोगों पर ठोस धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर इनकी फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करते हुए सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि फिर से इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने सरकार से मांग की कि चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए ठोस केंद्रीय कानून बनाया जाए, ताकि हिंसात्मक घटनाएं करने से पहले लोग कई बार सोचें। लोगों को अगर किसी बात से दिक्कत है तो उसके लिए कानून है, हिंसा की बजाय अहिंसा का रास्ता अपनाकर समस्या का हल निकाले। डॉ. अर्चना ने कहा कि एलोपैथी पद्धति के खिलाफ लगातार जहर उगल रहे बाबा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आईएमए द्वारा सरकार को लगातार अवगत करवाया जा रहा है, लेकिन हैरानी की बात है कि अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। बाबा रामदेव खुद की कोरोनिल दवाई बेचने के लिए ओछे हथकंडे अपना रहे हैं। यहीं नहीं आईएमए के दबाव के बाद बाबा रामदेव ने सॉरी भी कटाक्ष के रूप में फील किया, जोकि शर्मनाक हैं। चिकित्सकों ने बाबा रामदेव के खिलाफ तुरंत प्रभाव से केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed