फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Strike ends after 37 days, now the cleaning drive will run at war level for two days

Sirsa News: 37 दिन बाद हड़ताल खत्म, अब दो दिन युद्ध स्तर पर चलेगा सफाई अभियान

Fri, 11 Sep 2026 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 11 Sep 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Strike ends after 37 days, now the cleaning drive will run at war level for two days
सिरसा। आखिरकार 37 दिन बाद सफाई कर्मचारियों और सरकार के बीच सहमति बनने से हड़ताल समाप्त हो गई। अब शनिवार से शहर में दो दिन युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान हजारों टन कचरे के उठान से शहरवासियों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

हड़ताल के अंतिम दिन जिले में कर्मचारी काम से दूर रहे। डबवाली में कार्रवाई के लिए पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस और नगर परिषद अधिकारियों को कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप गुलाब के फूल भेंट किए। कर्मचारियों ने कहा कि वे टकराव नहीं चाहते। उनका उद्देश्य शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान एवं जिला सहसचिव सूरज कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट विशाल ज्याणी और डबवाली शहर थाना प्रभारी अवतार सिंह को गुलाब दिए। कर्मचारियों ने मांगों को सरकार तक पहुंचाकर समाधान कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल समाप्त होने के संकेतों के बीच जिला नगर आयुक्त ने कार्यकारी अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें वार्डों और गलियों की सफाई की रणनीति बनाई गई। एजेंसी को कर्मचारियों और मशीनरी के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

सिरसा में पिछले एक सप्ताह से करीब 30 गाड़ियां डोर-टू-डोर कचरा उठा रही हैं। डंपिंग प्वाइंट भी खाली करवाए जा रहे हैं। हालांकि बाजारों के कुछ हिस्सों में सफाई नहीं होने से हालात खराब हैं। अब स्थिति सुधरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed