फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Streets and roads will be constructed with Rs 5 crore, city council floats tender

Sirsa News: पांच करोड़ से होगा गलियों व सड़कों का निर्माण, नगर परिषद ने लगाए टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Streets and roads will be constructed with Rs 5 crore, city council floats tender
आटोमार्केट रोड पर टुटी हुई सड़क। 
सिरसा। नगर परिषद की ओर से शहर में सड़कों व गलियों को निर्माण करवाया जाएगा। इसको लेकर नगर परिषद ने पांच करोड़ रुपये के टेंडर लगाए हैं। इसके साथ ही नहेरु पार्क की भी दशा सुधारी जाएगी। इस पर करीब 28 लाख 25 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के दौरे के बाद शहर के विकास कार्यों में तेजी देखने को मिली है। परिषद ने टेंडर के माध्यम से भाजपा नेताओं को संतुष्ट करने का कार्य भी किया गया है। कुछ गलियों का निर्माण भाजपा नेताओं के क्षेत्र में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न वार्डों में गलियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पूर्व भी नगर परिषद की ओर से 10 करोड़ के विकास कार्यों के प्रोजेक्ट लगाए गए थे। इनके विकास कार्य अभी जारी है। अब पांच करोड़ रुपये से और विकास कार्य किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त शहर में पार्क, ग्रीन बेल्ट और अन्य विकास कार्यों के प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के पार्कों की स्थिति सुधारने की दिशा में भी नगर परिषद प्रशासन ने काम करना शुरू कर दिया है। जनता भवन रोड पर बने नेहरू पार्क के शौचालय की दशा सुधारने के साथ साथ पार्क की मरम्मत की जाएगी। पार्क में 28 लाख रुपये का खर्च किया जाएगा। हालांकि पार्क में ग्रीनरी है और हाई मास्ट लाइटिंग लगी हुई हैं।

यह हैं गलियों के टेंडर
वार्ड 21 में 20 लाख रुपये से एमपीआर ट्रेडर्स से प्रदीप रातुसरिया फैक्टरी वाले गली का निर्माण
सी ब्लॉक में 35 लाख 69 हजार रुपये से तुरियानंद मंदिर से पुलिस स्टेशन वाली गली का निर्माण
वार्ड 1 में 77 लाख 30 हजार रुपये से गलियों का निर्माण
वार्ड 2 में 90 लाख 78 हजार रुपये से गलियों का निर्माण
वार्ड 26 में 23 लाख 81 हजार रुपये से श्याम मंदिर के साथ वाली सतनाली धर्मशाला श्याम कॉलोनी वाली गली का निर्माण
36 लाख 85 हजार रुपये से भारत सिंह से खाजाखेड़ा वाली सड़क का निर्माण



ऑटो मार्केट रोड में होगा एक करोड़ 93 लाख का काम
ऑटो मार्केट की सड़कों की हालत बेहद खस्ता है। ऑटो मार्केट के लिए विशेष प्रोजेक्ट भले ही विभाग तैयार कर रहा है, लेकिन इससे पहले एक करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से सीसी की सडक बनाई जाएगी। इससे ऑटो मार्केट में वाहनों का आवागमन आसानी से हो सके। यह सड़क रेलवे ओवरब्रिज से लेकर रूद्रा मोटर तक सीसी की सड़क बनाई जाएगी।



---------------------------------------------------शहर विकास को लेकर पांच करोड़ रुपये के टेंडर लगाए गए हैं। इनमें पार्क की मरम्मत के साथ साथ शहर के वार्डों और ऑटो मार्केट की सड़क भी बनाई जाएगी। अभी विकास कार्यों को लेकर अन्य प्रोजेक्ट भी बनाए जा रहे हैं। -अनिल मोहिल, एमई, नगर परिषद सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed