फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Street vendors will get permanent place, toilet, drinking water, street light and facility of waste management will also be there.

Sirsa News: रेहड़ी चालकों को मिलेगी स्थायी जगह, शौचालय, पेयजल, स्ट्रीट लाइट व कूड़ा प्रबंधन की भी होगी सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Street vendors will get permanent place, toilet, drinking water, street light and facility of waste management will also be there.
शहर के टाउन पार्क के पास लगी सब्जियों की रेहड़ियां। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में चौक चौराहों पर लगने वाली सब्जी, फल और फास्ट फूड की रेहड़ियों के लिए प्रशासन अब स्थायी जगह निर्धारित करेगा। यहां पर रेहड़ी चालकों व ग्राहकों के लिए शौचालय, स्ट्रीट लाइट, पीने के पानी सहित अन्य सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने कई जगहों को निरीक्षण किया है। अब बैठक के बाद जगह का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में पुरानी कचहरी रोड, ट्रेड टावर, बेगू रोड, गीता भवन वाली गली सहित शहर के अन्य चौक चौराहों व बाजारों में फल सब्जी व फास्ट फूड की रेहड़ियां लगती हैं। ऐसे में बाजार व सड़क संकरे हो जाते हैं और जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते वाहन चालकों और दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पुलिस और नगर परिषद की ओर से अभियान चलाकर रेहड़ियों को हटवाया भी जाता है, लेकिन कर्मचारियों के जाने के बाद फिर से वही स्थिति देखने को मिलती है। इससे चलते अब प्रशासन ने रेहड़ी चालकों को स्थायी प्वाइंट देने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में रेहड़ी चालकों के लिए तीन-चार जगह का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

स्थायी प्वाइंट पर उपलब्ध करवाई जाएंगी सुविधाएं
रेहड़ी चालकों को स्थायी प्वाइंट देने के बाद प्रशासन की ओर से यहां पर स्ट्रीट लाइट, शौचालय व पीने के पानी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। रेहड़ी पर खराब सब्जी, फल व कूड़े का प्रबंध करने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि रेहड़ी चालक अलग-अलग स्थानों पर खराब हुई सब्जी व अन्य कूड़े को न बिखेर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की स्थिति से मिलेगी निजात
रेहड़ी चालक सड़क के बिल्कुल साथ और चौक चौराहों पर रेहड़ी को खड़ा कर सामान बेचते है। इसके कारण शहर में जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में स्थायी प्वाइंट बनने के बाद रोड भी पहले से खुला नजर आएगा और वाहन चालकों को आवाजाही करने में भी आसानी होगी और जाम की स्थिति से भी निजात मिलेगी।

रेहड़ी चालकों को स्थायी प्वाइंट देने के लिए जगह का चयन किया जाना है। इसके संबंध में अधिकारियों के साथ इस सप्ताह बैठक होगी। रेहड़ी चालकों व ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए हर तरह की व्यवस्था भी स्थायी प्वाइंट पर उपलब्ध करवाई जाएगी। - मोनिका शर्मा, सोशल मोबलाइजर, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed