फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   street lights poll

नप ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने बेगू रोड पर लगे अवैध खंभों को उखाड़ा

Wed, 08 Jan 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
street lights poll
street lights poll - फोटो : Sirsa
शहर के बेगू रोड पर शाह सतनाम सिंह चौक से डेरा सच्चा सौदा तक लगाए गए बिजली के अवैध स्ट्रीट लाइट पोल को नगर परिषद ने उखड़वाना शुरू कर दिया। पहले दिन करीब तीन से चार पोल उखाड़े थे तो ठेकेदार ने मौके पर पहुंचकर खुद ही पोल उखाड़ने की बात कही। इस पर नगर परिषद ने उसे अपने सभी पोल उखाड़ने के निर्देश दिए। जिस पर ठेकेदार ने हामी भर दी। अब ठेकेदार अपने खर्च पर पोल उखाड़ेगा। पोल उखाड़ने के लिए नगर परिषद ने एसडीएम को पत्र लिखा था। जिस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्ति करके पोल उखड़वाने के निर्देश दिए। ऐसे में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पोल उखड़वाए गए। वहीं वार्ड पार्षद जश्न इसां ने कहा कि पोल हटाने के बाद इस वार्ड में स्ट्रीट लाइट्स की समस्या खत्म हो जाएगी। क्योंकि अवैध पोल का मामला एसडीएम कोर्ट में चलने के कारण नई स्ट्रीट लाइट्स भी नहीं लगाई जा रही थी। अब जल्द ही नई स्ट्रीट लाइट्स भी लगवा दी जाएगी। मार्च 2017 में हाउस की मीटिंग में उन्होंने इस मामले को उठाया था।
विज्ञापन

ये था मामला, एसडीएम कोर्ट ने ठहराए थे अवैध
नवंबर 2011 में शहर के एक ठेकेदार ने, तत्कालीन नप अधिकारियों व एक राजनेता से मिलीभगत करते हुए बिना किसी टेंडर और वर्क आर्डर के बेगू रोड पर शाह सतनाम सिंह चौक से लेकर पुराने डेरा सच्चा सौदा तक करीब 70 बिजली के खंभे लगा दिए। इस कार्य का न तो नप ने कोई टेंडर निकाला था और न ही वर्क आर्डर जारी किया। खंभे लगाने के बाद ठेकेदार ने नगर परिषद से इसके भुगतान की मांग की। लेकिन टेंडर और न ही वर्क ऑर्डर होने के कारण ठेकेदार को पैसे का भुगतान नहीं हुआ। इसके बाद नगर परिषद ने इन खंभों को उखाड़ने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए। लेकिन ठेकेदार ने उखाड़ने से मना कर दिया। इसके विरोध में नगर परिषद ने एसडीएम कोर्ट में याचिका दायर की। ठेकेदार पक्ष ने कोर्ट में कहा कि नवंबर 2011 में नगर परिषद के तत्कालीन ईओ व पालिका सचिव ने राजनेता के मौखिक आदेश अनुसार इन खंभों का एस्टीमेट तैयार किया गया। जिसका करीब 40 लाख रुपये का एस्टीमेट बना था। एसडीएम कोर्ट में ठेकेदार पक्ष कोई साक्ष्य नहीं पेश कर पाया। एसडीएम कोर्ट ने नगर परिषद को निर्देश दिए थे कि इन खंभों को 15 दिनों के अंदर हटवाए, यदि ठेकेदार नहीं हटवाता तो नप इसे अपने खर्च पर हटवाए।
विज्ञापन

पोल हटवाने का काम शुरू : ईओ
पोल हटवाने का काम शुरू कर दिया गया। कुछ पोल हटाए गए तो ठेकेदार ने खुद ही हटवाने की बात कही। जिस पर नप ने उसे जल्द से जल्द उखाड़ने के निर्देश दिए।
अमन ढांडा, ईओ, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed