फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Stopped because their faces matched, twin sisters got admission after investigation

Sirsa News: शक्लें मिलीं तो रोका, जांच के बाद जुड़वा बहनों को मिला प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Stopped because their faces matched, twin sisters got admission after investigation
सिरसा। जुड़वा बच्चों के लिए साथ सीईटी देना परेशानी भरा रहा है। जहां शनिवार को फतेहाबाद के दो भाइयों को पुलिस की जांच से गुजरना पड़ा। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को देखने को मिला। जब फतेहाबाद के भट्टू कलां क्षेत्र के गांव पीलीमंदोरी की दो जुड़वा बहनें सीईटी देने पहुंचीं। शक्लें मिलीं तो दोनों को पुलिस लाइन में दस्तावेज की जांच से गुजारना पड़ा। हालांकि, बाद में उन्हें प्रवेश मिल गया।
विज्ञापन

एक परीक्षार्थी का नाम खुशबू और दूसरी का नाम मुस्कान था। खुशबू ने सुबह के सत्र में राजकीय नेशनल महाविद्यालय में परीक्षा दी थी। जबकि मुस्कान को दूसरे सत्र में परीक्षा देनी थी। मुस्कान के परीक्षा देने से पहले ही पुलिस की टीम ने उन्हें परिवार सहित जांच के लिए बुला लिया। पुलिस लाइन में करीबन एक घंटा उन्हें गुजारना पड़ा।
विज्ञापन

परीक्षार्थी मुस्कान ने बताया कि पुलिस ने उनकी बहन खुशबू को परीक्षा के बाद आकर लिखकर देने को कहा था कि उसकी जुड़वा बहन मुस्कान है। इसी प्रकार अब उसे भी लिखकर देना होगा कि उसकी बहन खुशबू है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि यदि बस न मिले या अन्य समस्या पैदा होगी तो वह दोनों को परिवार सहित घर छोड़कर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां सुमन ने कहा कि इससे पहले कभी परीक्षा देने के दौरान कोई परेशानी नहीं आई है। इस परीक्षा में ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अब बेटी मुस्कान के परीक्षा देने का समय हो रहा है और अधिकारी यहां पर दस्तावेज दिखाने की बात कह रहे हैं। हमारी प्रशासन व सरकार से मांग है कि इस प्रकार की परेशानी जुड़वा बच्चों को न उठानी पड़े। इसके लिए पहले ही रोल नंबर के समय ही व्यवस्था करें या जुड़वा बच्चों के लिए विशेष दस्तावेज पहले ही जारी कर दें, ताकि पेपर के दौरान उन्हें दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed