फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Stock of 32 types of medicines including vitamins, B complex finshed in civil hospital

नागरिक अस्पताल में विटामिन, बी कॉप्लेक्स सहित 32 प्रकार की दवाइयां खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Stock of 32 types of medicines including vitamins, B complex finshed in civil hospital
नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए लाइन में लगे मरीज और उनके परिजन। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने के आने वाले मरीजों को सामान्य प्रकार की दवाइयां ही उपलब्ध नहीं हो रही हैं। अस्पताल में विटामिन, बी कॉप्लेक्स सहित 32 प्रकार की दवाइयों का स्टाक खत्म हो चुका है। मरीज अस्पताल में दवाई लेने के लिए लाइन में लगते है, लेकिन मेडिकल स्टोर में तैनात कर्मचारी आधी दवाइयां देकर उन्हें वापस भेज देते हैं। इसके कारण मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है। विभाग की ओर से ऑनलाइन पोर्टल पर भी डिमांड भेजी गई है, लेकिन स्टॉक अभी तक नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में जिलेभर के मरीज जांच करवाने के लिए आते हैं। डॉक्टर जांच करने के बाद बीमारी के अनुसार मरीज को दवाई लिखकर दे देते हैं। मरीज मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के लिए लाइन में लगते हैं। काफी देर बाद नंबर आता है तो टोर में तैनात फार्मासिस्ट पर्ची पर लिखी हुई छह में से तीन दवाइयां दे पाते हैं, जबकि अन्य का स्टॉक न होने की जानकारी देकर लौटा देते हैं। अस्पताल के स्टोर में 318 तरह की दवाइयां रखनी होती हैं, लेकिन इनमें से 286 प्रकार की दवाईयां ही वेयर हाउस की ओर से उपलब्ध करवाई जाती है। जबकि इनमें से भी कई प्रकार की दवाईयों का स्टॉक खत्म होने से मरीज परेशान होते हैं।
विज्ञापन

आंख का ऑपरेशन करवाने के लिए जांच करवाने के बाद डॉक्टर की ओर से चार प्रकार की दवाईयां पर्ची पर लिखी गई थी। लेकिन इनमें से तीन प्रकार की दवाईयां ही मिल पाई है। आईड्रोप की शीशी उपलब्ध न होने की जानकारी दी गई है, जिसे अब बाहर से लेना पड़ेेगा। - महेंद्र सिंह, मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में दवाई लेने के लिए करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा है। काफी समय तक इस परेशानी को उठाना पड़ता है। मेडिकल स्टोर में न तो प्राप्त मात्रा में कर्मचारी ही और न ही दवाइयां नहीं है। इससे मरीजों को परेशानी होती है। - रामपाल, सिरसा
तीन दवाईयां डॉक्टर ने पर्ची पर खिलकर दी थी। लेकिन इनमें से दो प्रकार की दवाईयां मिल पाई है। विटामिन की गोलियां बाहर से लेने पर मजबूर होना पड़ेगा। बिमला रानी, मरीज
पत्नी के ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म हुआ है। डॉक्टर ने छह प्रकार की दवाईयां लिखकर दी थी, लेकिन उनमें से तीन प्रकार की दवाइयां ही मिल पाई हैं। शेष दवाइयां बाहर से लेने के लिए जा रहे हैं। बिट्टू, परिजन।

वेयर हाउस की ओर से ही दवाइयां दी जाती हैं। इसका डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड होता है। अधिक प्रकार की दवाइयां अस्पताल के स्टोर में उपलब्ध होती है, जो नहीं है, उन्हें जल्द उपलब्ध करवा दिया जाएगा। - डॉ. संदीप गुप्ता, एमएस, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed