{"_id":"66fafc89b74159b59006dcc7","slug":"statue-of-martyr-udham-singh-broken-in-rajpura-majra-case-registered-sirsa-news-c-128-1-svns1027-126567-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राजपुरा माजरा में तोड़ी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राजपुरा माजरा में तोड़ी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा, केस दर्ज
Tue, 01 Oct 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 01 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव राजपुरा माजरा के स्कूल में लगी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। केस दर्ज कर डबवाली सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव राजपुरा माजरा की सरपंच कुमारी कमलप्रीत ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि माध्यमिक विद्यालय की आंगन वाटिका में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा लगी है। इस स्कूल के पास 27 सितंबर से क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इसी दौरान किसी असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को ताेड़ दिया। यह प्रतिमा पहले भी दो बार खंडित की जा चुकी है।
रविवार सुबह भी ग्रामीणों ने देखा कि इस प्रतिमा का दायां हाथ तोड़ दिया गया है। सरपंच ने थाना प्रभारी से आरोपी का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना सदर डबवाली ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कर कार्रवाई के लिए शिकायत को चौटाला पुलिस चौकी प्रभारी के पास भेज दिया है।