फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   State BJP government has failed on every front: Digvijay Chautala

प्रदेश भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल : दिग्विजय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
State BJP government has failed on every front: Digvijay Chautala
जिले में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को संबो​धित करते हुए दि​ग्विजय चौटाला।
सिरसा। युवा जोड़ो अभियान के तहत रविवार को सिरसा, ऐलनाबाद व रानियां हलके में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और यही कारण है कि आज प्रतिदिन हरियाणा में प्रतिदिन तीन मर्डर की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस दिशाहीन सरकार के समय में प्रदेश का हर बाशिंदा खौफ के साये में जीने को विवश है। इससे पूर्व उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत सिरसा शहर में जेजेपी के कर्मठ कार्यकर्ता लक्की चौधरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम से की। इसके बाद वे अलीमोहम्मद, नहराणा, रामपुरा ढिल्लों, मल्लेकां, ऐलनाबाद, गांव बणी, बालासर व सुल्तानपुरिया में भी पहुंचे और काफी संख्या में युवाओं को जेजेपी से जोड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने वर्तमान भाजपा सरकार पर कहा कि आज सरकार ने पहले से महंगाई के बोझ तले जीवन गुजार रही जनता पर बिजली के रेट बढ़ाकर उनकी कमर पूरी तरह से तोड़ दी है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने बिजली के बढ़े हुए रेट वापस नहीं लिए तो जेजेपी प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन करेगी। बिजली के बेतहाशा रेट बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी से लेकर व्यापारी तक की जेब पर डाका डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में स्थिति की गंभीरता का आकलन इसी बात से किया जा सकता है कि बदमाश बेखौफ होकर हत्या, लूटपाट, डाका जैसी घटनाओं को सार्वजनिक रूप से अंजाम दे रहे हैं और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से पंगु साबित हो रहा है। सरकार की विफलता का इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा कि सरकार 6 साल में सीईटी आयोजित नहीं करवा पाई।

इस अवसर पर जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा, राजेंद्र लितानी, धर्मपाल वर्मा, हरिसिंह भारी, लक्की चौधरी, मुकेश चोयल, जेनाराम, हरिसिंह थकान व अन्य मौजूद रहै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed