फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sri Ganganagar won the trophy in basketball

Sirsa News: बास्केटबाल में श्री गंगानगर ने जीती ट्रॉफी

Tue, 16 Jan 2024 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 16 Jan 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Sri Ganganagar won the trophy in basketball
ओढां। गांव पन्नीवाला मोटा में आयोजित तीन दिवसीय ओलंपिक खेल महाकुंभ का समापन रोचक खेल मुकाबलों के बीच हो गया। पूर्व विधायक बलकौर सिंह और कांग्रेस नेता संदीप नेहरा ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई युवा नशे एवं अन्य सामाजिक बुराइयों में पड़कर पथभ्रमित हो रहे हैं। ऐसे में युवाओं का खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना सराहनीय है। अन्य युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। खेल महाकुंभ के अंतिम दिन बास्केटबाल, कबड्डी, रस्साकशी, नींबू दौड़, मटका दौड, 40 से 50 वर्ष आयु वर्ग के पुरुषों की दौड़ हुई।
विज्ञापन

आयोजन समिति से जुड़े संदीप बादल ने बताया कि इस तीन दिवसीय खेल महाकुंभ में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली की कई टीमों और खिलाड़ियों ने भाग लिया। बास्केटबाल में लड़के-लड़कियों की 32 टीमें, कबड्डी में 18 टीमें, रस्साकशी मेें 10 टीमें आईं। उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ के अंतिम दिन बास्केटबाल में वरिष्ठ वर्ग में लड़कों का फाइनल मुकाबला श्री गंगानगर और पन्नीवाला मोटा के मध्य हुआ। इसमें सात अंकों से जीती श्री गंगानगर की टीम को ट्रॉफी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अंडर-16 आयु वर्ग में श्री गंगानगर ने चौटाला को नौ अंक से पराजित किया। वरिष्ठ वर्ग की लड़कियों के बास्केटबाल में सुकेराखेड़ा ने श्री गंगानगर को छह अंकों से हराया। वरिष्ठ वर्ग की कबड्डी में बेजलपुर ने बाहिया को छह अंकों से हराया। रस्साकशी मुकाबले में भूपेंद्र की टीम को निशांत की टीम ने 2-1 से हराया।
इस मौके पर डीएसपी राजीव कुमार, पूर्व जिला पार्षद हरि राम, मैक्स साहुवाला, सतगुरु धालीवाल, राम सिंह कस्वां, राजू ढिढारिया फतेहपुरिया नियामत खां, सरपंच राहुल गोदारा खाईशेरगढ़, प्रिंसिपल शीशपाल गोदारा, जीके प्रदीप आदि मौजूद रहे।


रोचक रहे ग्रामीण अंचल के खेल मुकाबले

ग्रामीण अंचल खेल मुकाबले भी काफी रोचक रहे। इनमें मटका दौड़ में किरणबाला प्रथम, सुबधा रानी द्वितीय, लक्ष्मी तृतीय रहीं। नींबू दौड़ में किरणबाला प्रथम, सुबधा द्वितीय, कृष्णा तृतीय रहीं। 40 से 50 आयु वर्ग की दौड़ में ओमप्रकाश प्रथम, प्रह्लाद द्वितीय, भूप मंडावरा तृतीय रहे। सभी विजेता टीमों और खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया। समापन अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप बैनीवाल और कोच डॉ. अनिल कस्वां ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed