फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SPIU examined the arrangements of schools of Raniyan section, talked to students

Sirsa News: एसपीआईयू ने रानियां खंड के स्कूलों की जांची व्यवस्था, विद्यार्थियों से की बातचीत

Tue, 19 Sep 2023 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 19 Sep 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
SPIU examined the arrangements of schools of Raniyan section, talked to students
एसपीआईयू की बैठक में उप​स्थित अ​धिकारी व कमेटी सदस्य।
टीम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, निपुण हरियाणा के तहत चल रहे कार्यों में 13वें स्थान से 7वें स्थान पर पहुंचा जिला
विज्ञापन

फोटो :
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। प्राइमरी स्कूलों के निरीक्षण के लिए राज्य स्तरीय टीम एसपीआईयू (स्टेट प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट) मंगलवार को खंड रानियां के स्कूलों में पहुंची। टीम ने शिक्षकों व विद्यार्थियों से बातचीत भी की। राजकीय विद्यालयों की ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए निरीक्षण किया।
एसपीआईयू मेंबर विकास खन्ना व मिस टोलसी ने निरीक्षण से पहले जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्कूल की व्यवस्थाओं व शिक्षा को सुधारने पर चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में निकलकर आया कि पिछली बार की तुलना में जिला का परिणाम सुधरा है। निपुण हरियाणा के तहत चल रहे कार्यों में इस बार जिला 7वें नंबर पर है। पिछली बार जिला 13वें नंबर पर था। बैठक में फैसला लिया गया राजकीय विद्यालयों का पर्यवेक्षण करवाया जाए, ताकि शिक्षा के स्तर पर सुधार किया जा सके। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी आत्मप्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बुटाराम, जिला परियोजना अधिकारी सहीराम चाहर,सातों खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, जिला के सभी एबीआरसी, बीआरसी व केआरपी मौजूद रहे।
विज्ञापन




बैठक में इन बिंदुओं पर हुई चर्चा
बैठक में स्कोर बोर्ड, स्कूल में चल रही मॉनिटरिंग, विभाग की सितंबर माह की योजना पर चर्चा की गई। बैठक दौरान फैसला लिया गया कि टीचिंग लर्निंग मटेरियल की प्रदर्शनी 15 अक्तूबर तक लगाई जाएगी। इसको लेकर अभी स्थान निर्धारित नहीं हुआ है। वहीं, जिला में पहाड़ों की प्रतियोगिता लगातार जारी रहेगी। शिक्षकों को निर्देश दिए गए कि सभी शिक्षक टीचर गाइड का प्रतिदिन प्रयोग करेंगे। सभी शिक्षक 100 फीसदी वर्क बुक का इस्तेमाल करना सुनिश्चित करें। निपुण लक्ष्य को पूरा करें। इसी के साथ हर महीने बीआरसी, एबीआरसी व एफएलएन टीम मेंबर 19 से लेकर 25 तक स्कूलों में विजिट करेंगे। इन्हीं सभी पहुलों पर बैठक में दोबारा चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीम ने इन व्यवस्थाओं का किया अवलोकन
- विद्यार्थियों से बातचीत
- कक्षाओं की जांच
- टारगेट के अनुसार किए गए काम, प्रार्थना सभा का अवलोकन
- अध्यापकों से भी कार्यक्रम को लेकर चर्चा
- कक्षा अनुसार स्किल बुक का अवलोकन व मूल्यांकन।
- अध्यापकों के पढ़ाने के तरीके भी जांचे जाएंगे।
- मिड-डे मील की योजना की भी समीक्षा की।


वर्जन
राज्यस्तरीय टीम एसपीआईयू ने मंगलवार को जिले के रानियां खंड के प्राइमरी स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों की व्यवस्था को जाना। इससे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई। इसमें विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। -डॉ. कपिल देव, जिला कोऑडिर्नेटर एफएलएन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed