{"_id":"645693e8cdb404e60c004ad6","slug":"special-bus-will-run-from-raniya-to-kharian-students-will-not-have-to-walk-12-kilometers-sirsa-news-c-21-hsr1033-126007-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रानियां से खारियां के लिए चलेगी स्पेशल बस, विद्यार्थियों को 12 किलोमीटर नहीं करना होगा पैदल सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रानियां से खारियां के लिए चलेगी स्पेशल बस, विद्यार्थियों को 12 किलोमीटर नहीं करना होगा पैदल सफर
Sat, 06 May 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 06 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
रानियां। गांव खारियां से रानियां के राजकीय कन्या महाविद्यालय में पढ़ने के लिए 12 किलोमीटर तक पैदल सफर करने वाली छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। छात्राओं की परेशानी को देखते हुए अब रोडवेज की ओर से बस का संचालन किया जाएगा। बस में खारियां, नानुआना और मंगालिया सहित अन्य गांवों की छात्राएं यात्रा कर सकेंगी।
पढ़ाई के लिए छात्राओं को स्कूल जाने के दौरान बस की बेहतर सुविधा नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। करीब 12 किलोमीटर पैदल चलने के लिए छात्राएं विवश थीं। अमर उजाला ने छात्राओं की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर रोडवेज की ओर से संज्ञान लिया गया है। अब सुबह और दोपहर को कॉलेज के समय के अनुसार बस का संचालन किया जाएगा। रोडवेज की ओर से सोमवार से मिनी बस को इस रूट पर शुरू किया जाएगा। हालांकि पहले सुबह के समय आठ बजे चलने वाली बस भी देरी से ही पहुंच पाती है। इस पर रानियां बस स्टैंड इंचार्ज ने सख्ती करते हुए समय पर बस का संचालन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दोपहर में 2.30 बजे स्पेशल बस रानियां से खारियां रूट पर चलेगी। इससे सात से आठ गांवों की छात्राओं को सुविधा होगी।
बता दें कि गांव खारियां से रानियां पढ़ने आने वाली छात्राओं के लिए बस की कोई सुविधा नहीं थी। गांव खारियां रानियां से करीब 12 किलोमीटर दूरी पर पड़ता है। रोजाना छात्राएं पैदल कॉलेज में पढ़ने के लिए आती हैं। बिजली मंत्री का हलका होने के बावजूद छात्राओं की इस समस्या पर शासन-प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर रोडवेज की बसों का टाइम टेबल निश्चित किया जाएगा। सुबह और दोपहर के समय बस का संचालन समय पर किए जाने को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सोमवार से बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
-बृजलाल, बस स्टैंड इंचार्ज, रानियां ।