फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SP gave guidelines by holding a meeting of hotel, PG and Dharamshala operators and officials

Sirsa News: एसपी ने होटल, पीजी व धर्मशाला संचालकों व पदाधिकारियों की बैठक लेकर दिए दिशानिर्देश

Thu, 02 Jan 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 02 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
SP gave guidelines by holding a meeting of hotel, PG and Dharamshala operators and officials
सिरसा में संचालकों के साथ बैठक करते हुए पुलिस अधीक्षक।
सिरसा। डबवाली पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने जिला के होटल, पीजी व धर्मशाला संचालकों व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान इनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस बैठक में गोरीवाला, कालांवाली व डबवाली शहर के लगभग 30 होटल, पीजी व धर्मशाला संचालकों व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके यहां ठहरने वाले आगंतुकों की कम से कम दो आईडी जरूर लें। उनके यहां काम करने वाले स्टाफ का बैकग्राउंड चेक करने उपरांत ही उसे नौकरी पर रखना है। उनका परिचय वेरिफिकेशन भी करवाना है। साथ ही कार्यरत स्टाफ का पूर्ण विवरण लें। उनके पीजी, होटल व धर्मशाला के मेन गेट और प्रांगण में सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए।
विज्ञापन

सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग 30 दिन तक स्टोर रहनी चाहिए। अग्निशामक यंत्र दुरुस्त हालत में होने चाहिए। रसोई के पास सारे गैस सिलिंडर एक साथ न रखें। उनके यहां पर आने- जाने वालों के वाहनों की पार्किंग का अच्छा प्रबंध होना चाहिए। किसी भी नाबालिगों को उनके संरक्षक की स्वीकृति के बिना किराये पर रहने की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ के कर्मचारी कई बार बिना रिकॉर्ड चेक किए आगंतुकों को किराये पर रख लेते हैं। ऐसी कोताही न बरती जाए। आगंतुकों का रिकॉर्ड कम से कम सात साल तक सुरक्षित रखना है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा होटल, पीजी व धर्मशाला संचालकों व पदाधिकारियों को इस संबंध में संपूर्ण विवरण पूरा करने के संबंध में हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed