फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Soot smeared on the lotus on BJP leader Jangra's board, 'CJP' written

Sirsa News: भाजपा नेता जांगड़ा के बोर्ड के कमल पर पोती कालिख, सीजेपी लिखा

Fri, 24 Jul 2026 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 Jul 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Soot smeared on the lotus on BJP leader Jangra's board, 'CJP' written
भाजपा नेता जांगड़ा के बोर्ड पर कालिख पाते लिखा सीजेपी। 
सिरसा। सिरसा में हरियाणा लेबर बोर्ड के चेयरमैन एवं भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा के आवास के बाहर लगे साइन बोर्ड के कमल पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। शरारती तत्वों ने भाजपा के चुनाव चिह्न कमल पर काले पेंट से सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) लिख दिया।
विज्ञापन

घटना का पता शुक्रवार सुबह लगा जब रोहताश जांगड़ा सोहना जाने के लिए अपने घर से निकले। उन्होंने तुरंत अपने परिजनों को इसकी सूचना दी जिसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया। यह साइन बोर्ड उनकी पुत्रवधू अंजू जांगड़ा के मनोनीत पार्षद बनने के बाद नगर परिषद द्वारा मुख्य सड़क पर लगाया गया था।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि यह घटना वीरवार देर रात की है। हालांकि जिस बोर्ड पर कालिख पोती गई वह सीसीटीवी की सीधी निगरानी में नहीं था। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोनीत पार्षद अंजू जांगड़ा ने इस घटना को विरोधी दल की सोची-समझी साजिश बताया है। उनका कहना है कि यह किसी बच्चे की नादानी नहीं बल्कि राजनीतिक द्वेष के चलते की गई हरकत है। उन्होंने घटना की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed