फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   son beaten father

Sirsa News: जायदाद के लिए पुत्र ने बुजुर्ग पिता पर किया डंडे से हमला

Wed, 01 Apr 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 01 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
son beaten father
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जायदाद के लिए शराब के नशे में बेटे ने बुजुर्ग पिता पर डंडे से हमला कर दिया। शहर थाना पुलिस ने घायल पिता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में वार्ड नंबर 27 निवासी 77 वर्षीय अर्जुन सिंह ने बताया कि उनका बड़ा पुत्र विक्रम शराब पीने का आदी है। वह अक्सर नशे की हालत में घर आकर उनके और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करता है। वह बार-बार अपने हिस्से की जायदाद की मांग करता रहता है।
विज्ञापन

अर्जुन सिंह के अनुसार, 30 मार्च की रात वह घर में सो रहे थे। इसी दौरान विक्रम शराब के नशे में घर पहुंचा और आते ही गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने डंडे से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग माैके पर पहुंचे तो विक्रम धमकी देकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों ने उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed