{"_id":"64627d2ef31e426c39043264","slug":"small-villages-will-get-additional-grant-for-development-chief-minister-sirsa-news-c-21-1-134165-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटू झील को किया जाएगा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटू झील को किया जाएगा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित : मुख्यमंत्री
Tue, 16 May 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 16 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
जनसंवाद के दौरान दिव्यांग ग्रामीण से मिलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिरसा जिले के अपने जन संवाद कार्यक्रम के तीसरे दिन गांव ओटू में लोगों की मांग पर ओटू झील से मिट्टी उठान की दरों में 50 प्रतिशत कम करने की घोषणा की। अब किसान ओटू झील से 500 रुपये ट्राॅली के हिसाब से मिट्टी उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने ओटू झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की। इसके लिए प्रशासन को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को गांव ओटू में जनसंवाद किया। उन्होंने जहां लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में एक किसान ने बताया कि ओटू से मिट्टी उठान की दरों में कमी की जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने उपरोक्त घोषणा की। पहले यह दर 1000 हजार रुपये ट्रॉली थी। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि किसान इस मिट्टी का उपयोग खाद के रूप में करें, जिससे आर्थिक लाभ होगा। इस साथ ही बीडीपीओ को निर्देश दिए कि ऐसे छोटे गांव हैं, जिनका बजट खत्म हो गया है या उनकी आमदनी कम है, उनका प्रस्ताव बनाकर भिजवाया जाए, ताकि उन्हें अतिरिक्त बजट दिया जा सके।
जमाल में कबड्डी की अतिरिक्त नर्सरी व कागसर में जिम बनाने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने एक युवा की मांग पर गांव जमाल में एक अतिरिक्त कबड्डी नर्सरी बनाने की घोषणा की। इसी प्रकार गांव कागसर में जिम बनाने की मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशा से दूर रखने के लिए खेल बहुत जरूरी है और इसके लिए सरकार खेल सुविधाएं देने के लिए कटिबद्ध है।