{"_id":"69628ed53c04d11c74055778","slug":"small-reflector-tapes-will-do-a-great-job-curbing-road-accidents-in-low-visibility-conditions-due-to-fog-and-mist-sirsa-news-c-128-1-sir1002-151003-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रिफ्लेक्टर की छोटी टेप करेंगी बड़ा काम, धुंध व कोहरे की स्थिति के कारण कम दृश्यता में सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रिफ्लेक्टर की छोटी टेप करेंगी बड़ा काम, धुंध व कोहरे की स्थिति के कारण कम दृश्यता में सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश
Sat, 10 Jan 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। शीत ऋतु के दौरान क्षेत्र में लगातार धुंध व घने कोहरे के कारण दृश्यता अत्यंत कम हो जाती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर ने यातायात एडवाइजरी जारी की है।
उन्होंने वाहन चालकों व आम नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रिफ्लेक्टर टेप का उपयोग एक छोटा लेकिन अत्यंत प्रभावी कदम है, जो कम दृश्यता की स्थिति में वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ठेले, साइकिल व पैदल यात्रियों की पहचान दूर से ही सुनिश्चित करता है और गंभीर दुर्घटनाओं को रोकने में अहम भूमिका निभाता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रिफ्लेक्टर की छोटी टेप बड़ा काम करती है और यह जन-सहभागिता से ही सड़क सुरक्षा को मजबूत बना सकती है। डबवाली पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत विभिन्न स्थानों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। डबवाली पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सावधानी बरतें और स्वयं व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करें। सुरक्षित यात्रा ही जिम्मेदार नागरिक की पहचान है ।
ये हैं मुख्य निर्देश :
- सभी वाहन चालकों से अपील है कि वे अपने वाहनों के आगे व पीछे रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगवाएं।
- ट्रैक्टर-ट्रॉली, कृषि यंत्र, पशु वाहन, ठेले व रेहड़ियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाना विशेष रूप से अनिवार्य करें।
- कोहरे व धुंध के समय वाहन की गति धीमी रखें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा डिपर व फॉग लाइट का सही उपयोग करें।
-्र बिना आवश्यकता हाई बीम लाइट का प्रयोग न करें, जिससे सामने से आने वाले वाहन चालकों को परेशानी न हो।
- पैदल यात्रियों व साइकिल चालकों से अपील है कि वे हल्के रंग के कपड़े पहने अथवा रिफ्लेक्टिव सामग्री का उपयोग करें।
- सड़क किनारे वाहन खड़ा करते समय इंडिकेटर, पार्किंग लाइट या चेतावनी संकेत अवश्य लगाएं।