फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Six students of Sirsa reached from Kharkiv to Romania after traveling for 36 hours, will return today

36 घंटे का सफर कर खारकीव से रोमानिया तक पहुंचे सिरसा के छह विद्यार्थी, आज होगी वापसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Six students of Sirsa reached from Kharkiv to Romania after traveling for 36 hours, will return today
यूक्रेन से वापिस लौटा छात्र शिवम बांसल। - फोटो : Sirsa
सिरसा, कालांवाली। यूक्रेन से सिरसा में अब तक करीब 35 विद्यार्थी लौट चुके हैं। हालांकि अभी तक कई विद्यार्थी रोमानिया और पोलैंड देश में पहुंचे है। सिरसा के करीब छह विद्यार्थी 36 घंटे का सफर कर अब रोमानिया व कई विद्यार्थी पोलैंड पहुंच चुके हैं। जिसके चलते उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

यूक्रेन में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र रहे शिवम पुत्र पटवारी आत्मा राम निवासी कालांवाली शनिवार को किसान एक्सप्रेस ट्रेन से रात करीब 8 बजकर 3 मिनट पर अपने घर कालांवाली पहुंचे। सकुशल घर वापसी पर परिजनों ने शिवम का जोरदार स्वागत किया। यूक्रेन के बुरे हालातों के बारे में बताते हुए शिवम ने कहा कि वहां पर हर तरफ सेना के लड़ाकू टैंक और हथियार लिए सैनिक ही दिखाई दे रहे थे। रूसी सैनिकों की ओर से लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए घरों में ही रहने की चेतावनी दी जा रही थी। हॉस्टल से बाहर खाने-पीने का सामान लेने के लिए बाहर आने पर रूसी सैनिक ने मुझ पर भी पिस्टल तानकर अंदर रहने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। वहां पर भारतीयों को खाने-पीने और रहने के लिए काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। इंडियन एंबेसी की तरह से कोई संतोषजनक सहायता नहीं मिली। वहीं बॉर्डर पार करने के बाद भारतीय सरकार की तरफ से पूरी सहायता मिली। रोमानिया में पहुंचने पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उनके मुलाकात करके सहायता प्रदान की थी।
विज्ञापन

घर लौटने पर मां ने अपने बेटे को खिलाई पसंदीदा सब्जी व मिठाई
शिवम की मां ने बताया कि उसके बेटे को हरे चने की सब्जी और मिठाई में पेड़े बहुत पसंद है। जिस पर उसके घर लौटने पर उन्होंने अपने बेटे को हरे चने की सब्जी और पेड़े खिलाकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed