फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Six accused arrested for gambling, eight lakh rupees recovered

Sirsa News: जुआ खेलते छह आरोपी गिरफ्तार, आठ लाख रुपये बरामद

Sun, 14 Dec 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Six accused arrested for gambling, eight lakh rupees recovered
सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने शनिवार को अनाज मंडी क्षेत्र से एक मकान में जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से आठ लाख एक हजार रुपये बरामद किए है। आरोपियों की पहचान सिरसा के सी ब्लॉक निवासी मनोज कुमार , सदर बाजार सिरसा निवासी गुरप्रीत सिंह, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हरभगवान व कालांवाली निवासी जेकी कुमार, राकेश कुमार और राज कुमार के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शहर थाना पुलिस को सौंपी गई है ।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक सहारन ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान नजदीकी श्याम बगीची अनाज मंडी सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी को महत्वपूर्ण सूचना मिली अनाज मंडी में स्थित एक दुकान पर कुछ लोग सार्वजनिक रूप से जुआ खेल रहे हैं । सूचना के आधार पुलिस पार्टी ने अनाज मंडी स्थित एक मकान पर दबिश देकर 6 लोगों को राशि व ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार कर लिया ।
विज्ञापन


एसपी की अपील-बेखौफ होकर पुलिस को दें सूचना
एसपी ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त कर आमजन को सुरक्षित माहौल देना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है । पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि गैर कानूनी धंधा करने वालों की सूचना बेखौफ होकर पुलिस को दें ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed