{"_id":"690b8e857b690f99f10b97fe","slug":"sit-examines-drug-records-in-malkhana-interrogates-accused-for-four-hours-sirsa-news-c-128-1-sir1004-147172-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एसआईटी ने मालखाने में नशीले पदार्थों का रिकॉर्ड जांचा, चार घंटे आरोपी से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एसआईटी ने मालखाने में नशीले पदार्थों का रिकॉर्ड जांचा, चार घंटे आरोपी से पूछताछ
विज्ञापन
सिरसा । लघु सचिवालय के पास स्थित पुलिस मालाखाना। संवाद
सिरसा। पुलिस मालखाने से नशीले पदार्थ गायब होने से पूरा पुलिस महकमा हरकत में आ गया है। बुधवार को विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मालखाने में रखे नशीले पदार्थों का रिकॉर्ड जांच। टीम ने मौके पर मिले पदार्थों और रिकॉड में दर्ज उनके वजन से मिलान किया। जांच प्रक्रिया के दौरान किसी भी बाहरी शख्स को मालखाने के आसपास नहीं आने दिया गया।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण की ओर से गठित एसआईटी में शामिल एएसपी फैसल खान के नेतृत्व में तीन डीएसपी सहित अन्य अधिकारी दिनभर मालखाने में रहे और जांच प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। इसी दौरान आरोपी पूर्व प्रभारी एसआई कुलदीप को पुलिस मालखाने में लेकर आई। एसआईटी ने उससे मालखाने के रिकॉर्ड के संबंध में चार घंटे तक पूछताछ की। दरअसल, इस मामले से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। एसआईटी में शामिल डीएसपी राज सिंह, डीएसपी राजेश कुमार व डीएसपी संजीव कुमार और सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के मुताबिक मालखाने में रखे गए अन्य नशीले पदार्थों के वजन का, रिकॉर्ड में दर्ज उनके वजन से मिलान किया गया। तकि पता चल सके कि कितनी मात्रा में नशीले पदार्थ गायब हैं। टीम में शामिल कर्मचारी सभी का वजन करने के बाद थैलों को बारी-बारी पुलिस लाइन की ओर लेकर जाने लगे।
दो सालों की हर हलचल खंगाली जाएगी
जांच के दौरान एसआईटी ने मालखाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया। अब मालखाने में नई डीवीआर लगाई गई है। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी डीवीआर के माध्यम से मालखाने में पिछले दो साल में हुई हर हलचल का पता लगाएगी। दो सालों में मालखाने के अंदर कौन-कौन आया, इसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
हिसार में नष्ट किए जा चुके हैं काफी नशीले पदार्थ
पुलिस सूत्रों के अनुसार मालखाने में उन मामलों से संबंधित नशीले पदार्थ रखे हुए हैं, जिनका कोर्ट में निपटारा नहीं हुआ है जिन मामलों का निपटारा हो चुका है, उनसे संबंधित नशीले पदार्थ हिसार में नष्ट किए जा चुके हैं। मालखाने में पिछले चार सालों में दर्ज एनडीपीएस केस से जुड़े मादक पदार्थ हैं। इनमें से ही कई का रिकाॅर्ड मेल नहीं खा रहा। सूत्रों के मुताबिक, मालखाने के रिकॉर्ड से जुड़ा एक रजिस्टर गायब है। एसआईटी ने आरोपी कुलदीप से इस रजिस्टर के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
चार किलोग्राम हेरोइन में से कुछ मात्रा में माल गायब
सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले पुलिस के हत्थे एक युवक चढ़ा था जिसने पूछताछ में बताया कि वह मालखाने से नशीला पदार्थ लेकर आया था। एक बात यह भी सामने आ रही है कि सीआईए ऐलनाबाद की ओर से करीब सात माह पहले बरामद की गई चार किलो 256 ग्राम हेरोइन से कुछ मात्रा में हेरोइन गायब है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसआईटी की ओर से मालखाने के रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई होगी।
- दीपक सहारण, एसपी, सिरसा।