{"_id":"6698ea2542a8c3f302063e83","slug":"sirsa-police-got-success-cunning-thug-who-used-to-cheat-women-was-arrested-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा पुलिस को मिली सफलता: महिलाओं से ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, एटीएम बदल करता था धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा पुलिस को मिली सफलता: महिलाओं से ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, एटीएम बदल करता था धोखाधड़ी
Thu, 18 Jul 2024 03:40 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:40 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि जिला के गांव अहमदपुर, तलवाड़ा खुर्द तथा घुंकावाली की महिलाओं के साथ करीब एक लाख रुपए की हुई। धोखाधड़ी के मामलों पर संज्ञान लेते हुए साइबर पुलिस स्टेशन सिरसा की एक टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण द्वारा गठित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की विशेष टीम ने महिलाओं से ठगी करने वाले एक शातिर ठग को महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शहर के रानियां रोड़ स्थित उज्जीवन बैंक से काबू कर लिया है। पुलिस जिला सिरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बंसी लाल पुत्र आत्मा राम निवासी वार्ड नंबर 3 ऐलनाबाद हाल हनुमानगढ राजस्थान के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के दौरान अब तक तीन वारदातों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि जिला के गांव अहमदपुर, तलवाड़ा खुर्द तथा घुंकावाली की महिलाओं के साथ करीब एक लाख रुपए की हुई। धोखाधड़ी के मामलों पर संज्ञान लेते हुए साइबर पुलिस स्टेशन सिरसा की एक टीम का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बंसी लाल रानियां रोड़ स्थित उज्जीवन बैंक में आकर अक्सर बैठ जाता था और वहां पर आने वाली महिला खाताधारकों से संपर्क कर अपने आपको उक्त बैंक का कर्मचारी बताता था।
विज्ञापन
धोखाधड़ी करने के लिए आरोपी बंसी लाल ने बैंक में आने वाली तीन महिलाओं के घर पंहुचकर बैंक के कागजात व एटीएम कार्ड चैक करने के बहाने सारी जानकारी हासिल कर एटीएम बदल लिए थे। उसके बाद अहमदपुर निवासी महिला के खाते से 45 हजार रुपए, तलवाड़ा खुर्द की महिला के खाते से 25 हजार तथा घुंकावाली की एक महिला के खाते से 25 हजार रुपए उड़ा दिए थे। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे भी विस्तार से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन