फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Paddy purchase will remain closed in grain market even today

सिरसा : अनाज मंडी में आज भी बंद रहेगी धान खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sirsa: Paddy purchase will remain closed in grain market even today
सिरसा। धान की आवक तेज होने के बाद आढ़तियों की ओर से व्यवस्था में सुधार करने के बजाय मंडी में खरीद कार्य ही बंद किया जा रहा है। इससे किसान परेशान हो रहे हैं। आढ़तियों ने मंडी में शनिवार दोपहर 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक मंडी में धान की खरीद का कार्य बंद कर दिया है।
विज्ञापन

जिले भर की मंडियों में अब तक 26 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से आठ लाख क्विंटल धान का उठान होना शेष पड़ा है। मंडियों में धान के ढेर लगने के बाद आवाजाही प्रभावित हो रही है। इसके कारण मंडी में जाम की स्थिति बन रही है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनोहर मेहता ने बताया कि मंडी में व्यवस्था को देखते हुए आढ़तियों ने फैसला लेकर मंडियों में शनिवार दोपहर बाद से रविवार तक प्राइवेट खरीद प्रक्रिया बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि रात को भी मंडियों के गेट बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
मंडियों में धान के उठान के लिए आढ़तियों व व्यापारियों को आदेश दिए जा रहे हैं। आढ़ती अपने स्तर पर ही प्राइवेट धान की खरीद रुकवा उठान करवा रहे हैं। दिन के अनुसार सरकारी खरीद लगातार जारी है। -विरेंद्र मेहता, सचिव मार्केट कमेटी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed