{"_id":"66e1e168ee5db0ddf60074d9","slug":"sirsa-orders-first-in-35-kg-weight-category-of-judo-under-14-age-group-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-125547-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जूडो अंडर-14 आयु वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में सिरसा का आदेश प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जूडो अंडर-14 आयु वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में सिरसा का आदेश प्रथम
Wed, 11 Sep 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। 57वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत एमएसजी भारतीय खेल गांव में स्वीमिंग, जूडो और नेटबाल के मुकाबले जारी हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी अनेक रोमांचकारी खेल देखने को मिले।
जूडो के अंडर-14 आयु वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में सिरसा का आदेश प्रथम व गुरुग्राम का ध्रुव द्वितीय रहा। 25 किलोग्राम भार वर्ग में कैथल के यश ने पहला, भिवानी का मुहम्मद अदनान ने दूसरा व नीलेश और रोहतक ने हर्षिल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 30 किलोग्राम भार वर्ग में पानीपत का आदि, कुरुक्षेत्र के शिव ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। करनाल के नितिन व भिवानी के देवा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 45 किलोग्राम भार वर्ग में गुरुग्राम का नकुल पहले, पानीपत का नमन दूसरे स्थान पर रहा। 50 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत का तपस्वी व भिवानी का मोहित क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। 50 किलोग्राम भार वर्ग से अधिक के ग्रुप में कैथल का यश प्रथम व हिसार का विनय सोनी दूसरे स्थान पर रहा।
अंडर-17 आयु वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशु करनाल पहले व मेवात का सेफ खान दूसरे स्थान पर रहा है। 81 किलोग्राम भार वर्ग में कैथल का अमन व कुरुक्षेत्र का खुशप्रीत ने दूसरा स्थान अर्जित किया है। 90 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक का चिराग प्रथम व झज्जर का प्रियांशु द्वितीय रहा है। 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में झज्जर का यशदीप व कैथल का सक्षम क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
नेटबाल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचा सिरसा
नेटबाल अंडर-17 आयु वर्ग में सिरसा की टीम ने महेंद्रगढ़ को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंडर-19 आयु वर्ग में हिसार की टीम ने करनाल को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। इसी आयु वर्ग में सिरसा की टीम ने मेवात तथा रोहतक ने अंबाला को पटखनी देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। अंडर-14 आयु वर्ग में हिसार ने फरीदाबाद को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची है।
स्वीमिंग में दूसरे दिन यह बने विजेता
स्वीमिंग के अंडर-14 आयु वर्ग की 50 मीटर बैकस्ट्रोक में झज्जर का रोहित लाठर प्रथम, सोनीपत का अर्नव मालिक दूसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर में पानीपत का अनिरुद्ध ने प्रथम व फरीदाबाद का कृष मोहिंद्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 की 800 मीटर फ्री स्टाइल में झज्जर का सक्षम प्रथम व फरीदाबाद का दक्ष द्वितीय रहा। 50 मीटर बैकस्ट्रोक में सिरसा का नवीन पहले व गुरुग्राम का अर्जुन दूसरे पायदान पर रहा। 100 मीटर बैकस्ट्रोक में गुरुग्राम का निशांत व झज्जर का अतुल क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहा। 200 मीटर बटर फ्लाई में झज्जर का लक्ष्य प्रथम व हिसार का लक्ष्य दूसरे स्थान पर रहा। 50 मीटर फ्री स्टाइल में गुरुग्राम का प्रतिक पहले व झज्जर का दक्ष दूसरे स्थान पर रहा।