फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: NIA interrogated bouncer for 8 hours

सिरसा: एनआईए ने 8 घंटे तक की बाउंसर से पूछताछ, तीन अक्तूबर को चंडीगढ़ किया तलब, दो मोबाइल जब्त

Thu, 28 Sep 2023 12:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रोड़ी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोड़ी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Sep 2023 12:38 AM IST
सार

एनआईए ने शाम करीब चार बजे उसे छोड़ दिया है। कार्रवाई के दौरान एनआईए के 8 से 10 कर्मचारी और रोड़ी थाना और महिला थाना पुलिस बल भी साथ रहा।

विज्ञापन
Sirsa: NIA interrogated bouncer for 8 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनआईए ने बुधवार सुबह पांच बजे सिरसा के रोड़ी क्षेत्र के गांव भीमा में जश्न सिद्धू उर्फ बाउंसर के घर छापा मारा। एनआईए ने जश्न के घर की तलाशी ली और करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। एनआईए ने जश्न के दो मोबाइल भी जब्त किए हैं। इसके बाद रोड़ी थाना में उसे ले जाकर छोड़ दिया। एनआईए ने जश्न बाउंसर को नोटिस देकर तीन अक्तूबर को चंडीगढ़ में तलब किया है।

विज्ञापन


जश्न बाउंसर पंजाब के किसान नेता भान्ना सिद्धू के साथ करीब डेढ़ वर्ष से काम कर रहा था। इससे पहले वह पंजाबी अभिनेता करतार चिम्मा और गायक काका के साथ भी काम कर चुका है। सूत्रों के अनुसार उसकी विदेश में बातचीत होने और खाते में फंडिंग आने पर एनआईए ने छापा कार्रवाई की है। बताया जा रहा है टीम ने उसके घर से बैंक पासबुक भी जब्त की है।
विज्ञापन


उसकी मां दर्शन कौर ने बताया कि उसका बेटा कोई भी गलत काम नहीं करता था। वह भान्ना सिद्धू के साथ करीब डेढ़ वर्ष से काम कर रहा है। इसका फोन भान्ना सिद्धू भी इस्तेमाल करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed