फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news

Sirsa News: भट्टू रेलवे स्टेशन पर पत्थर चलाने वाले दो युवकों को रेलवे पुलिस ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
sirsa news
सिरसा। फतेहाबाद स्थित भट्टू रेलवे स्टेशन पर आधी रात को यात्रियों को परेशान करने और स्टेशन मास्टर के कार्यालय पर पथराव करने मामले में सिरसा रेलवे पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि बीती 23 नवंबर की रात करीब पौने 3 बजे भट्टू रेलवे स्टेशन पर दो युवक नशे में आए और यात्रियों से अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। रेलवे स्टेशन मास्टर कार्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें रोका तो उन्होंने पटरियों से पत्थर उठाकर फेंकने शुरू कर दिए। रेलवे पुलिस ने मामले में जांच की तो दोनों की पहचान भट्टू के गांव ढाबी निवासी सुशील और राकेश नामक दोनों भाइयों के रूप में हुई। घटना के बाद सुशील अपने दोस्त के घर आदमपुर में छिपा हुआ था, जबकि राकेश दहमन अपने ससुराल जाकर छिप गया। पुलिस ने दोनों को रविवार रात दबोच लिया। टीम में सिरसा रेलवे पुलिस सब इंस्पेक्टर विजय सिंह, एएसआई जरनैल सिंह, हेड कांस्टेबल बलवान, कांस्टेबल अनिल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed