फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news

रिटायर्ड प्रिंसिपल से 24 लाख 85 हजार की धोखाधड़ी, फर्जी साइबर थाना प्रभारी बता अश्लील वीडियो की शिकायत आने का दिया था हवाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
sirsa news
सिरसा। सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने की शिकायत आने की बात कह एक फर्जी साइबर सेल थाना प्रभारी ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से 24 लाख 85 हजार रुपये की ठगी कर ली। वहीं आरोपी ने फर्जी एसपी और फर्जी यूट्यूब अधिकारी से भी रिटायर्ड प्रिंसिपल की बात करवा दी। यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया से वीडियो हटाने और केस को खत्म करने के लिए आरोपी बार-बार प्रिंसिपल से अलग-अलग खातों में राशि को डलवाते रहे। जब उसे सीबीआई का पत्र मिला तो पूरा भेद खुला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

साइबर सेल थाना में दी शिकायत में कोर्ट कॉलोनी निवासी सुरेंद्र आर्य ने बताया कि वर्ष 2016 में वह सरकारी स्कूल प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। वहीं उन्होंने बताया कि बीते 16 अगस्त को सुबह उसके पास व्हाट्सएप पर कॉल आया। जिसमें व्यक्ति ने अपना नाम गौरव मल्होत्रा साइबर सेल इंचार्ज बताया। उक्त व्यक्ति ने उसे कहा कि उसकी अश्लील वीडियो यूट्यूब पर अपलोड हुई है। जिसकी शिकायत उनके पास पहुंची है जिसकी वह जांच कर रहे हैं। उसकी बात सुनकर पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने उक्त वीडियो को दिखाने की बात कही तो आरोपी ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर अन्य मोबाइल से एक वीडियो क्लिप उसे दिखा दी। जिसमें उसके जैसा ही एक व्यक्ति अश्लील स्थिति में दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

ऐसे में पीड़ित ने आरोपी गौरव से वीडियो मांगी तो उसने इस मामले की जांच किए जाने की बात कही। ऐसे में आरोपी ने उस वीडियो को यूट्यूब से डिलीट करवाने के लिए यूट्यूब अधिकारियों से बातचीत करने के लिए कहा और एक अन्य व्यक्ति का नंबर दे दिया। जिसका नाम राहुल शर्मा बताया। पीड़ित ने राहुल से बात की तो उसने यूट्यूब से वीडियो डिलीट करवाने के लिए 31 हजार 500 रुपये की फीस लगने की बात कही और वह फीस खाते में डलवाने के बाद उसकी रसीद व्हाट्सएप पर भेजने के लिए कहा। ऐसे में उसने आरोपी के कहे अनुसार 31 हजार 500 रुपये आरटीजीएस के माध्यम से उसके खाते में डलवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पीड़ित ने बताया कि इसके कुछ समय बाद उसके पास राहुल का फोन आया और उसने कहा कि उसकी चार अन्य वीडियो भी यूट्यूब पर अपलोड है। जिसे डिलीट करने के लिए 1 लाख 26 हजार रुपये की फीस जमा करवानी होगी। बेज्जती से बचने के लिए पीड़ित ने आरोपी के कहे अनुसार अन्य बैंक खाते से राशि जमा करवा दिए। ऐसे में कुछ समय बाद फिर से आरोपी राहुल ने उसे फोन कर सूचना दी कि उसकी वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप से भी डिलीट करवानी होगी। जिसके लिए उसे 2 लाख 51 हजार रुपये फीस अलग से देनी होगी। जिसके बाद पीड़ित ने उसके कहे अनुसार वह राशि भी जमा करवा दी।
वहीं, उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी गौरव का उसके पास दोबारा से फोन आया और उसने एसपी से बात करवाने का कहा। जिसमें एसपी बने व्यक्ति ने मामले को रफादफा करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। ऐसे में उसने गौरव के कहे अनुसार पांच लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से जमा करवा दिए। बाद में आरोपी ने कहा कि मामले की शिकायत देने वाले एक युवक को उनकी टीम ने अरेस्ट कर लिया है और वीडियो में जो लड़की है उसे अरेस्ट करने के लिए पुलिस टीम मौके पर जा रही है।

आरोपी बोला- लड़की ने कर ली आत्महत्या, डॉक्टर, मीडिया और लड़की के घरवालों को देने होंगे 20 लाख
वहीं पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने 17 अगस्त को दोबारा से उसको फोन किया और कहा कि वह जिस लड़की की वह बात कर रहे थे उस लड़की ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद अब उसके परिवार, मीडिया और डॉक्टर को सेट करने के लिए 20 लाख रुपये लगेंगे। वहीं पीड़ित ने बताया कि जब उसने राशि देने से इंकार कर दिया तो उक्त आरोपी गौरव ने कहा कि अब तक जो भी राशि उसने ले रखी थी वह उसे वापस कर देगा और मामले की सीबीआई जांच के लिए वारंट निकलवा देगा और उसे शव की फोटो भेजकर उसे डराने का प्रयास किया और उसके घर पर मीडिया को भेजने की धमकी भी दी। जिसके बाद पीड़ित ने डर के मारे 15 लाख रुपये की राशि आरोपी द्वारा दिए गए अकाउंट में ट्रांसफर करवा दी। जिसके बाद उक्त आरोपी ने उसका नाम सीबीआई के जांच पत्र से निकलवाने की बात कह उसे पत्र का फोटो भेजा। जिसमें प्रिंसिपल ने देख कर उसमें स्पेलिंग गलत होने पर पूरा पर्दा खुल गया। आरोपी ने मामले की शिकायत साइबर सेल थाना में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed