फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, road, Sirsa

बाबूजी धीरे चलना

Thu, 07 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 07 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sirsa News, road, Sirsa
सड़क - फोटो : Bureau
अषाढ़ की पहली अच्छी बारिश ने गर्मी से तो फौरी राहत दिला दी। लेकिन अब शहर की अधिकांश सड़कों पर पानी भरने के कारण वह बदहाल हैं, क्षतिग्रस्त हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की सड़कों का आलम यह है कि वार्ड नंबर दो में एक बाइक सवार युवक सड़क पर बने गड्ढों की वजह से नीचे गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन

शहर के सिविल अस्पताल रोड, प्रेम नगर, चतरगढ़ पट्टी, नई हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, रानियां रोड, आर्य समाज रोड, बाल भवन रोड, पुरानी कचहरी रोड, बाईपास मार्ग, खैरपुर, बेगू रोड, गौशाला रोड, कीर्ति नगर,सिविल अस्पताल रोड, एफ ब्लॉक, ए ब्लॉक, जनता भवन रोड, सी ब्लॉक, अनाज मंडी रोड व हिसार रोड पर भी इसी प्रकार की स्थिति है। बदरा तो बरस कर चले गए पर निगम की लापरवाही से सड़कों पर अब भी छीटों की बारिश हो रही है।
विज्ञापन


आजादी के 65 साल बाद भी निकासी की व्यवस्था नहीं
बारिश के दौरान पानी निकासी की कोई माकूल व्यवस्था आजादी के 65 साल बाद भी जिला प्रशासन नहीं कर पाया है। लाखों की लागत से शहर में बरसाती नाले का निर्माण करवाया गया था। लेकिन घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल होने के चलते ये नाला पहली बरसात ही नहीं झेल पाया। शहर के हालात ऐसे है कि थोड़ी सी बरसात में ही चारों तरफ पानी एकत्रित हो जाता है। मानसून  के इंतजार में बैठे जिलावासी हाथ जोड़कर भगवान प्रार्थना कर रहे हैं कि बरसात आए लेकिन शहरी क्षेत्र में नहीं क्योंकि यहां के पंगु प्रशासन के पास पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ सकता है मलेरिया व डेंगू फैलने का खतरा
शहर के काफी क्षेत्रों में बारिश का पानी एकत्रित हुआ है। अगर कुछ दिन ओर ऐसा रहा तो पानी में मच्छर पनपने शुरू हो जाएंगे, जिससे मलेरिया व डेंगू फैलने का खतरा काफी बढ़ जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने तो अपनी तरफ से जागरूकता अभियान चला रखा है। हर कोई अपने घर में साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान दे रहा है, लेकिन शहर में खाली प्लाटों, खुले मैैदान व गड्ढों की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता जो मच्छरों के लिए पनपने सबसे सुविधाजनक जगह है। गत वर्ष ऐसा ही हुआ था जब एक दम से शहर में मलेरिया और डेंगू के मरीज बढने लगे थे। जिले में पिछले 12 सालों में 12 हजार से अधिक मलेरिया केस आ चुके हैं।

मौसम का मिजाज देखकर शुरू करेंगे कार्य
शहर के जिस हिस्से में पीडब्लयूडी की सड़कें हैं, जहां पर सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य जल्द शुरू होगा। मौसम का मिजाज देखा जा रहा है, ताकि मरम्मत कार्य के 24 घंटे तक बारिश न हो। अगले महीने सांगवान चौक से लेकर शिव चौक तक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। शहर में ज्यादातर सड़कें नगर परिषद की जद में आती हैं।

पीके जिंदल, एक्सईएन पीडब्लयूडी।

टेंडर जारी करने जा रहे हैं
शहरवासियों को टूटी हुई सड़कों से निजात दिलाने के लिए कार्यकारी अभियंता अजय कुमार के नेतृत्व में नगर परिषद टेंडर जारी करने जा रही है। एक सप्ताह बाद सड़कों पर पैच वर्क शुरू कर दिया जाएगा। शहरवासियों को कोई परेशानी नहीं हो नगर परिषद इसका ध्यान प्राथमिकता के आधार पर रखती है। कोई परेशानी नहीं होने देंगे।
अतर सिंह , ईओ, नगर परिषद सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed