फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news, news, election, sirsa

44 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Wed, 11 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 11 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
sirsa news, news, election, sirsa
चनाव - फोटो : bureau
नगर परिषद डबवाली, नगर पालिका कालांवाली, रानियां और ऐलनाबाद के चुनाव को लेकर मंगलवार को 44 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है, ऐसे में चारों स्थानों पर घमासान रहेगा। रानियां में 21, डबवाली में 9, कालांवाली में 12 और ऐलनाबाद में 2 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन


रानियां में 11 पुरुषों व 10 महिलाओं ने किया आवेदन
नगरपालिका के चुनावों को लेकर चौथे दिवस मंगलवार को रानियां नगरपालिका कार्यालय में 21 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्धारित समय पर चुनाव रिटर्निंग अधिकारी, अमीचन्द सैनी, चुनाव कानूनगो सतपाल सिंह अन्य अधिकारियों के साथ नपा कार्यालय  में नामांकन लेने के लिए पहुंचे। गौरतलब हो कि पहले तीन दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया, जिसके चलते चुनाव अधिकारी तीनों दिन वापस लौटते रहे।
विज्ञापन


नामांकन दाखिल करवाने के पहले दिन उम्मीदवार एनओसी तैयार करवाने में व्यस्त रहे, इसलिए किसी भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। मंगलवार को जैसे ही चुनाव अधिकारी कार्यालय में पहुंचे, उसके बाद से ही उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र भरने के लिए चुनाव कार्यालय में पहुंचते रहे। रानियां नगर पालिका के वार्ड नंबर पांच से उम्मीदवार दीपक गाबा ने सर्व प्रथम अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मंगलवार को नगर के 15 वार्डों के लिए 11 पुरुषों व 10 महिलाओं ने  अपने नामांकन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
कालांवाली में नामांकन पत्र दाखिल करने के छठवें दिन मंगलवार को 12 प्रत्याशियों ने अपने फॉर्म सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार रामचंद व पालिका सचिव ऋषिकेश चौधरी को जमा कराए। रविवार व सोमवार को छुट्टी होने  के कारण मंगलवार को चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी अपने फॉर्म में व्यस्त नजर आए। बुधवार को फॉर्म भरने का अंतिम दिन है लेकिन मंडी के 15 वार्डों के हिसाब से नामांकन पत्र कम आए, बुधवार को ही सभी वार्डों से नामांकन पत्र आएंगे। मंडी के एक-दो वार्डों में सर्वसम्मति होने के प्रयास थे लेकिन सर्वसम्मति नहीं हो सकी।



मंगलवार को वार्ड तीन व पांच से तीन तीन प्रत्याशियों ने अपने फॉर्म जमा करवाए, जबकि दो वार्डों में दो-दो व चार वार्डों से एक-एक प्रत्याशी ने फॉर्म जमा करवाए है। वार्ड एक जो कि एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है में से सुनीता नागर, वार्ड दो जो अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित है में से सोनू रानी व सुमन देवी ने फॉर्म जमा करवाया। वार्ड तीन जो कि अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित है में पूर्व प्रधान मंगत नागर, पूर्व पार्षद बलदेव सिंह के पुत्र मेजर सिंह व पूर्ण चंद नागर ने नामांकन पत्र भरा है, वार्ड चार जो एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है में से पूर्व प्रधान होशियार सिंह की पुत्री सुमन रानी ने नामांकन पत्र भरा है। इसी तरह वार्ड पांच जोकि बीसी वर्ग के लिए आरक्षित है में पूर्व पार्षद कालू लुहानी, संदीप कुमार व सौरभ  लुहानी ने फॉर्म जमा करवाया। इसी तरह वार्ड दस जो कि सामान्य है में से गोबिंद सिंह, वार्ड 12 जो बीसी वर्ग के लिए आरक्षित है में से  राम सिंह ने फॉर्म जमा करवाया है। इससे पूर्व सात मई को महिला के लिए आरक्षित वार्ड 15 से सुलोचना देवी ने नामांकन पत्र जमा  करवाया। इस तरह मंगलवार तक 15 वार्डों के लिए कुल 13  प्रत्याशियों ने ही नामांकन पत्र जमा करवाए हैं।

ऐलनाबाद में सिर्फ दो नामांकन, आज अंतिम दिन
नगरपालिका के अंतर्गत 17 वार्डों में 22 मई को होने वाले पालिका चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन मंगलवार को कुल दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए जबकि इनेलो, भाजपा या कांग्रेस के किसी भी प्रत्याशी ने अभी तक अपने नामांकन दाखिल नहीं किए हैं जो कि बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन एक साथ लाव लश्कर के साथ अपने नामांकन दाखिल  करने पहुंचेंगे। मंगलवार को अनारक्षित वार्ड नंबर 12 से  निर्दलीय प्रत्याशी बलवीर कौर हंजरा पत्नी बली सिंह एवं इसी वार्ड से संदीप कुमार पुत्र जयनारायण पटवारी ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए।




बता दें कि इस वार्ड नंबर 12 में कुल 1402 मतदाता है जिनमें  से 853 पुरुष एवं 549 मतदाता है। दूसरी ओर इनेलो ने वरिष्ठ नेता अभय सिंह खोड़ के प्रतिष्ठान पर इनेलो नेता कर्ण चौटाला के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन कर शहर के वार्ड नंबर तीन से अनीता पत्नी मनोज पारीक एवं वार्ड नंबर 13 से राजकुमार पुत्र जगदीश जांगड़ा को इनेलो प्रत्याशी घोषित किया है जबकि आठ प्रत्याशियों की घोषणा पूर्व में ही कर दी गई थी। बुधवार को शेष बचे सात प्रत्याशियों की घोषणा  के साथ ही इनेलो अपने सभी 17 प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करवाएगी। इसी तरह कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता रमेश भादू के नेतृत्व में बैठक कर विभिन्न वार्डों से अपने सात प्रत्याशियों जिनमें वार्ड नंबर एक से पूजा देवी, वार्ड दो से धर्मवीर मौर्य, वार्ड नंबर तीन से मीनाक्षी मेहता, वार्ड छह निर्मल कौर, वार्ड राजेंद्र कुमार, वार्ड 15 से विजय नागर, वार्ड 16 से ज्योति व वार्ड 17 से हबीब अली को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अन्य 10 प्रत्याशियों की घोषणा बुधवार को नामांकन के समय की जाएगी। भाजपा ने अपने विभिन्न छह उम्मीदवारों की लिस्ट पूर्व में ही जारी कर दी थी जिसमें वार्ड चार से प्रवीन मेहता, वार्ड नंबर आठ से कमलेश शर्मा, वार्ड नंबर 11 से मोहनलाल कामरा, वार्ड नंबर 15 से रमेश, वार्ड 17 से अनिल भादू शामिल है। यह निर्णय भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन बेनीवाल के नेतृत्व में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed