{"_id":"572f7dd74f1c1bbf5a5cd0dc","slug":"sirsa-news-jbt-teacher-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र अध्यापकों ने पूर्व भाजपा मंत्री के आगे झोली फैलाकर मांगी नियुक्ति की भीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र अध्यापकों ने पूर्व भाजपा मंत्री के आगे झोली फैलाकर मांगी नियुक्ति की भीख
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 08 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव चयनित जेबीटी टीचरों ने पिछले 20 माह से नियुक्ति न मिलने से खफा होकर सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है। रविवार को जिले भर के पात्र अध्यापक टाऊन पार्क में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अध्यापकों ने पूर्व मंत्री एवं भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल के कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और झोली फैलाकर नियुक्ति की भीख मांगी।
इस दौरान उन्हें एक महिला प्रदर्शनकारी ने एक कार्ड उन्हें भेंट किया जिसमें एक कार्टूना बना हुआ, नेता वोट मांग रहा है और पात्र अध्यापक नियुक्ति पत्र। जिसे देख पूर्व मंत्री मुस्कराएं और बोले अच्छा है। प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया है कि अगर 14 मई की शाम तक सरकार ने उनकी नियुक्ति को लेकर कोई फैसला नहीं लिया तो प्रदेश भर के हजारों पात्र अध्यापक पंचकूला में परिवार सहित अनिश्चितकालीन पड़ाव डालेंगे। अध्यापकों के प्रदर्शन को कई कर्मचारी संगठनों ने भी समर्थन दिया। रविवार को जिलेभर से आए पात्र अध्यापक टाऊन पार्क में एकत्रित हुए औैर जहां पर बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर पात्र अध्यापक संघ के प्रधान सुरेंद्र बैनीवाल ने कहा कि 9455 जेबीटी भर्ती, जिसका परिणाम 15 अगस्त 2015 को घोषित किया गया था, लेकिन अभी तक उनकी नियुक्ति नहीं हो पाई है।
नियुक्ति न होने से दस हजार पात्र लोगों को आर्थिक व मानसिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2016 को कोर्ट का फैसला भी उनके हक में आ चुका है, जिसे करीब दो माह का समय हो चुका है। नियुक्ति को लेकर सभी सरकार व अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या की ओर किसी ने गौर नहीं किया। बैनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री एक सप्ताह में नियुक्ति देने का आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन शिक्षा विभाग उनके दिए निर्देश का अनुपालन करने में असमर्थ रहा है। उन्होंने बताया कि आज पूरे प्रदेश में पात्र अध्यापकों द्वारा प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए जा रहे हैं। उन्होंनेे चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर 14 मई तक सरकार ने उन्हें नियुक्ति नहीं दी तो वे 15 मई को पंचकूला में आमरण-अनशन पर परिवार सहित डेरा डालेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर दयाराम, प्रवीण हुड्डा, सुधीर हंजीरा, विजय, सुरेश, सुभाष दड़बा, पायल, नेहा मिढा, सुमन चंचल, जगसीर, अमरीक, राधेश्याम, भीम बालासर, सूरज, अजीत शर्मा, कुलदीप पूनियां, वरूण अरोड़ा, सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान मदन लाल खोथ, महेंद्र शर्मा, अशोक पटवारी सहित अन्य उपस्थित थे। इसके बाद पात्र अध्यापक प्रदर्शन करते हुए पूर्व मंत्री एवं भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.गणेशी लाल के कार्यालय की ओर रवाना हुए। पूर्व मंत्री ने आकर प्रदर्शनकारियों की बात सुनी। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रो.लाल ने कहा कि उनके मांग पत्र को मुख्यमंत्री तक पहुूंचा दिया जाएगा और उनका पक्ष मजबूती से रखा जाएगा। इस बीच एक प्रदर्शनकारी ने पूर्व मंत्री के आगे झोली फैलाते हुए नियुक्ति दिलाए जाने की मांग की। तो दूसरी ओर एक महिला प्रदर्शनकारी ने उन्हें एक कार्ड भेंट किया जिसे पर एक कार्टून बना हुआ था। कार्टून में नेता वोट की अपील कर रहा है और पात्र अध्यापक नियुक्त पत्र दिए जाने की। जिसे देखकर पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह तो प्रो.रामविलास शर्मा का कार्टून है जिस पर युवती ने कहा कि उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है आप इसे उन्हीं का समझ सकते हैं।