{"_id":"56f6dabe4f1c1b7b30f14dc5","slug":"sirsa-news-hindi-news-tax-aggitation-excise-duty-goldsmith-hunger-strike-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभूषण बनाने वाले कारीगरों के भूखे मरने की नौबत: राजकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आभूषण बनाने वाले कारीगरों के भूखे मरने की नौबत: राजकुमार
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
अशोक तंवर
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ओर से सोने व हीरे के जेवरातों पर एक्साइज ड्यूटी लगाने व पैन कार्ड अनिवार्यता के विरोध में करीब चार सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे स्वर्णकारों की हड़ताल, धरना व क्रमिक भूख हड़ताल शनिवार को भी घंटाघर चौक पर जारी रही। स्वर्णकारों ने एक स्वर में कहा कि उनका यह विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार इस काले कानून को वापस नहीं ले लेती। उधर कर्मचारी संगठन सर्व कर्मचारी संघ और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने इस हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन
शनिवार को पुरुषोत्तम सोनी (पिंटू), संदीप सोनी, नवीन सोनी, राजेश सोनी व स्वर्णकार संघ सिरसा के प्रेस प्रवक्ता रोहन सोनी आदि आठवें दिन क्रमिक भूूख हड़ताल पर रहे। हरियाणा व्यापार मंडल, सिरसा के प्रदेश संगठन मंत्री रत्न सिंगला, जिला संरक्षक ओम प्रकाश शीशेवाला, जिला वरिष्ठ उप प्रधान मक्खन सिंह, जिला प्रधान रमेश गुलाटी इत्यादि ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि स्वर्णकारों के इस विरोध में वे उनके साथ है, क्योंकि स्वर्णकारों की मांग जायज है। सरकार को भी चाहिए कि वह स्वर्णकारों की मांग को मानते हुए तुरंत प्रभाव से एक्साइज ड्यूटी वापस लें।
विज्ञापन
इस सिलसिले में व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री हरियाणा के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चौपड़ा से मिलेगा। स्वर्णकार संघ सिरसा के प्रधान राजकुमार सोनी ने कहा कि इसे काले कानून से अधिकारियों की मनमानी शुरू हो जाएगी और सहजता से व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। आधी रात को भी जांच के नाम पर होने वाली परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अनेक आभूषण बनाने वाले कारीगरों का काम धंधा करीब चार सप्ताह से पूरी तरह से ठप है। हड़ताल के चलते उनका रोजगार खत्म हो गया है, जिससे उनके भूखे मरने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी सरासर गलत है, इसे तुरंत प्रभाव से वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आठ दिनों से लगातार चल रही क्रमिक भूख हड़ताल में अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया है। स्वर्णकारों की यह हड़ताोल तब तक जारी रहेगी, जब तक इस काले कानून को वापस नहीं लिया जाता। इस अवसर पर रूपराम सोनी, चंद्रशेखर सोनी, गजानंद सोनी, हरद्वारी सोनी, जगदीश सोनी, भगवान दास सोनी, देशपाल सोनी, सुरजीत सोनी, सुरेंद्र सोनी, अमृत भल्ला, दिनेश सोनी, राजीव सोनी, सुखविंद्र सोनी, चांद सोनी, प्रेम रातुसरिया, बॉवी सोनी, सुरेंद्र फुटेला, केवल सोनी, गोविंद आदि स्वर्णकार एवं ज्वैलर्स मौजूद रहे।
कर्मचारियों ने दिया समर्थन
घंटाघर चौक पर स्वर्णकारों को अपना समर्थन देते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सोहन लाल रंधावा, पूर्व जिला प्रधान महेंद्र शर्मा, प्रेम सिंह फौजी, सुखदेव सिंह, मदन लाल खोथ, राम प्यारा व स्वर्णकार संघ कालांवाली के प्रधान सुभाष सोनी ने कहा कि स्वर्णकारों की मांग बिलकुल जायज है और सरकार को यह काला कानून स्वर्णकारों पर थोपने की बजाए वापिस ले लेना चाहिए। वे स्वर्णकारों के इस विरोध में उनके साथ है।
कांग्रेस ने दिया समर्थन
सिरसा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने शुक्रवार देर शाम को घंटाघर चौक पर स्वर्णकार समाज की ओर से पिछले करीब 25 दिनों से दिए जा रहे धरने का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही केंद्र सरकार के इस काले कानून के खिलाफ है और इसे स्वर्णकार समाज के हित में वापस लेने की मांग कर रही है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में पिछले 25 दिनों से स्वर्णकारों की जायज मांग को लेकर दिए जा रहे धरने प्रदर्शन को कांग्रेस का समर्थन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संकट के समय स्वर्णकार समाज के साथ है और इसे हटवाने के लिए आगामी 23 अप्रेल से आरंभ होने वाले लोकसभा के सत्र में यह मुद्दा कांग्रेस मजबूती से उठाएगी। इससे पूर्व धरने पर पहुंचने पर स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजानंद सोनी, सिरसा तहसील के प्रधान राजकुमार सोनी, देवेंद्र सोनी व सुखविंद्र सोनी आदि ने उनका स्वागत किया। तंवर के साथ ओमप्रकाश केहरवाला, नवीन केडिया, शीशपाल केहरवाला, कुलदीप गदराना, विक्रमजीत सिंह एडवोकेट, सुभाष जोधपुरिया, मनमोहन मिढ़ा व डीसी कंबोज आदि मौजूद थे।
हरियाणा व्यापार मंडल ने किया समर्थन
स्वर्णकार संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर घंटाघर चौक पर किए जा रहे क्रमिक अनशन व धरने को शनिवार को हरियाणा व्यापार मंडल ने अपना समर्थन दिया। इस मौके पर हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री रतन सिंगला ने कहा कि इस प्रकार के कानून से व्यापारियों को गैर कानूनी रूप से कागजी खानापूर्ति व रिकॉर्ड रखने तथा इसकी जांच की आड़ में अफसरशाही को भ्रष्टाचार का मौका मिलता है। सरकार को इस प्रकार के कानून थोपने से बचना चाहिए तथा व्यापारियों को भयमुक्त व्यापार करने हेतु वातावरण बनाना चाहिए। जिला संरक्षक ओमप्रकाश ने धरने पर बैठे स्वर्णकारों को आश्वासन दिया कि इस संघर्ष में व्यापार मंडल उनके साथ है। इस मौके पर मंडल के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मक्खन सिंह ख्योंवाली, जिलाध्यक्ष रमेश गुलाटी, प्रेम रातुसरिया, महामंत्री राजकमल चमडिया, घनश्याम बंसल, रघुनंदन, विकास आदि मौजूद थे।