फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   58 lakh fraud for moti farming

Sirsa News: मोती फार्मिंग के नाम पर 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 01 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
58 lakh fraud for moti farming
कोर्ट ने आरोपी को भेजा चार दिन के रिमांड पर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। मोती फार्मिंग में मुनाफे का झांसा देकर तीन लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने सीईओ को गिरफ्तार किया है। आरोपी सीईओ अचल सिंह गलिटरेटी पर्ल फार्म, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सवाई माधोपुर राजस्थान का रहने वाला है।
अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद निवासी जय प्रकाश, भूपेंद्र तलवाडिया व गांव ठोबरिया निवासी प्रगट सिंह ने बताया था कि अचल सिंह ने उन्हें मोती फार्मिंग के कारोबार के बारे में जानकारी दी और खर्च, प्रक्रिया व मुनाफे का झांसा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि अचल सिंह के कहने पर उन्होंने 75 हजार मोतियों की फार्मिंग का एग्रीमेंट किया था। तय हुआ था कि आरोपी प्रत्येक मोती को 100 रुपये में खरीदेगा। शिकायत के अनुसार, जय प्रकाश की ऐलनाबाद स्थित जमीन पर आरोपी की देखरेख और उसके कर्मचारियों ने तालाब बनाकर उसमें मोती के बीज डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरी प्रक्रिया के लिए शिकायतकर्ताओं ने आरोपी द्वारा बताए गए खाते में करीब 32 लाख 94 हजार रुपये जमा करवाए। आरोप है कि बाद में बीजों में कुछ दिक्कत आने पर करीब आधे बीज आरोपी ने अपनी कंपनी के तालाब में स्थानांतरित कर दिए।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, 18 दिसंबर 2023 को आरोपी ने हिसाब-किताब कर उन्हें कुल 63 लाख रुपये देने का वादा किया। इसी दौरान एक बड़े आकार का प्रिंटेड चेक तैयार कर शिकायतकर्ताओं के नाम दिखाया गया और उनकी वीडियो भी बनाया गया।



ठगी की राशि बरामद की जाएगी
शिकायत में आरोप है कि जब असली चेक मांगा गया तो आरोपी ने खाते में आरटीजीएस के माध्यम से रकम भेजने की बात कही। इसके बाद केवल 5 लाख रुपये जय प्रकाश की पत्नी उर्मिला के खाते में जमा करवाए गए जबकि शेष 58 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया। जांच अधिकारी प्रगट सिंह ने बताया कि आरोपी अचल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर ठगी की रकम बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed