फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   youth drowned in pond

Sirsa News: राखी बंधवाकर मामा के घर जा रहे युवक की जोहड़ में डूबने से मौत

Tue, 01 Sep 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 01 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
youth drowned in pond
गांव रामगढ़ के जोहड़ में उतराया मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गांव रामगढ़ में राखी बंधवाकर मामा के घर जा रहा एक युवक रास्ते में गांव के जोहड़ में गिर गया। उसकी डूबने से मौत हो गई। शाम को शव पानी पर उतराया मिला।
ग्रामीणों ने चेहरा स्पष्ट न होने के कारण उसे प्रवासी मजदूर का शव समझ लिया। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। बाद में जब परिजन युवक की तलाश करते हुए अस्पताल पहुंचे तो कपड़ों के आधार पर शव की पहचान उनके बेटे के रूप में हुई।
विज्ञापन

मृतक वीरू पुत्र बनवारी लाल अपने परिवार के साथ काफी वर्षों से अपनी ननिहाल गांव रामगढ़ में रह रहा था। राखी बंधवाने के बाद गांव में ही अपने मामा सोहनलाल के घर जाने की बात कहकर निकला था लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान गांव के सफाई कर्मचारी और वीरू की बुआ के लड़के चौकीदार जगदीश को गांव के जोहड़ में एक लाश उतराई दिखाई दी। जब शव को बाहर निकाला गया तो चेहरा पूरी तरह खराब हो जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
ग्रामीणों ने किसी बाहरी या प्रवासी मजदूर का शव होने का अंदेशा जताया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
उधर, वीरू के घर न लौटने से परेशान उसका भाई पंचायत सदस्य विक्की अपनी माता और गांव के मौअजिज लोगों के साथ युवक की तलाश करते हुए डबवाली के सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां वीरू के पहने हुए कपड़ों से उसकी पहचान हो पाई।
इस संबंध में गोरीवाला चौकी प्रभारी जगपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में वीरू के भाई विक्की के मुताबिक, वीरू शराब पीने का आदी था। आशंका है कि शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने कारण वह जोहड़ में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया। बताया जाता है कि कई वर्ष पूर्व पूर्व पिता के देहांत के बाद वीरू अपनी मां और भाइयों के ने साथ ननिहाल रामगढ़ में आकर बस गया था। कुछ महीने पहले उसके एक भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed