{"_id":"570953c54f1c1b4a2dc81211","slug":"sirsa-news-hindi-news-tax-aggitation-excise-duty-goldsmith-hoshiyari-lal-sharma-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार जल्द कानून को वापस ले: शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार जल्द कानून को वापस ले: शर्मा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
रैली
- फोटो : Bureau
खिल भारतीय स्वर्णकार संघ व द सर्राफा ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन को ट्रेड यूनियनों, राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा ने धरनास्थल पर पहुंचकर स्वर्णकार कारोबारियों का उत्साहवर्धन किया और इनकी मांगों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से अपील की कि वह हठधर्मिता छोड़कर जल्द से जल्द इस काले कानून को वापिस ले ताकि देशभर के स्वर्णकारों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनने से पूर्व अच्छे दिन आने का भ्रामक प्रचार किया था, जिसका असली स्वरूप अब सामने आ रहा है। वास्तव में इस सरकार में हर वर्ग परेशान है, व्यापारी-कर्मचारी सभी आंदोलन चलाकर अपनी मांगे मनवाने के लिए विवश हो रहे हैं। यदि यही अच्छे दिन है तो इनसे अच्छे पुराने वाले दिन थे।
विज्ञापन
आज धरना स्थल पर इनेलो के पार्षदों ने पहुंचकर सर्राफा व्यापारियों का समर्थन किया और हमेशा उनके साथ रहने का भरोसा दिया। धरनास्थल पर पहुंचे नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष लीलाधर सैनी, युवा इनेलो के प्रदेश उपाध्यक्ष व शहरी अध्यक्ष रोहित गनेरीवाला, पूर्व पार्षद सीताराम बटन वाला, बृजलाल सैनी, राजेंद्र मल्होत्रा, बंत गुज्जर, रामनिवास बोमरा, ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व सरपंच श्याम लाल इंदौरा, इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतपाल अरोड़ा ने स्वर्णकारों को भरोसा दिया कि भाजपा सरकार के खिलाफ उनकी लड़ाई में इनेलो पूरी तरह साथ है। इनेलो नेताओं ने कहा कि इससे पहले भी जनहित के मुद्दों को लेकर इनेलो ने हमेशा ही संघर्ष किया है। आज धरना स्थल पर भूख हड़ताल में शामिल होने वालों में रोहन सोनी, जगदीश सोनी, भंवर लाल, सोहन सिंह, देशपाल सोनी, काका सोनी शामिल थे।
विज्ञापन
इनेलो ने भी दिया समर्थन
सिरसा (ब्यूरो)। इंडियन नेशनल लोकदल ने आज स्वर्णकारों के धरनास्थल पहुंचकर समर्थन दिया और हमेशा स्वर्णकारों के संघर्ष में साथ रहने का भरोसा दिया। नगर परिषद के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष लीलाधर सैनी, युवा इनेलो के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद रोहित गनेरीवाला, पूर्व पार्षद सीताराम बटन वाला, पूर्व पार्षद टिंडी मल्होत्रा, पूर्व पार्षद रामनिवास बोमरा, पूर्व पार्षद बृजलाल सैनी, बंत गुज्जर, श्याम लाल इंदौरा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतपाल अरोड़ा, बंसी लाल गुज्जर आदि इनेलो नेताओं ने स्वर्णकारों के आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की और मांग की कि स्वर्णकारों का हक दिया जाए।