{"_id":"56f98e8d4f1c1bc31df00417","slug":"sirsa-news-hindi-news-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रजापति सम्मान समारोह’ का आयोजित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रजापति सम्मान समारोह’ का आयोजित
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
सम्ममान
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल परिवार वेलफेयर सोसायटी सिरसा की ओर से आईटीआई रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में ‘प्रजापति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित 20 गांवों के सरपंचों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिरसा के डीएफएससी राजेश कुमार आर्य ने शिरकत की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, एचएल, आरडीसी के पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा, जिला कुम्हार सभा के प्रधान रामेश्वर सारड़ीवाल, पूर्व प्रधान दलीप वर्मा, पूर्व प्रधान पृथ्वी सिंह किरोड़ीवाल, पूर्व एएसडीई सुरजा राम नेहरा व जिला युवा कुम्हार संगठन सिरसा के प्रधान लक्ष्मी चंद प्रजापति उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता विशाल परिवार वेलफेयर सोसायटी के प्रधान विशाल वर्मा ने की। इस सम्मान समारोह में प्रजापति समाज से निर्वाचित जिला परिषद सदस्या मंजु सिंहमार, ब्लॉक समिति सदस्या सुमन उमरेनिया फतेहपुरिया नियामत खां, दारा सिंह गेदर भूना, बंत लाल सेवटा केहरवाला, दलीप मलेठिया घोड़ांवाली, मदन लाल देमीवाल नुहियांवाली के साथ-साथ जिले के 20 गांवों धोलपालिया, भारूखेड़ा, चकजालु, गोरीवाला, ढाणी शेरा, घोड़ांवाली, शमशाबाद पट्टी, छतरियां, आसाखेड़ा, रिसालिया खेड़ा, जगमलेरा, चौबुर्जा, कागदाना, नुहियांवाली, भूना, चक्कां, खाजाखेड़ा, कुस्सर, सैनपाल, केलनियां व ढाणी बंगी के सरपंचों को मुख्य अतिथि व सोसायटी के प्रधान ने सम्मान चिह्न, स्वागत बूके व फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रजापति समाज के वरिष्ठजनों ने विभिन्न सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों व प्रजापति बंधुओं को समाज में एकजुटता कायम रखने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि राजेश कुमार आर्य ने कहा कि हम सबको मिल-जुल कर आर्थिक, सामाजिक और विशेष तौर पर प्रजापति समाज के शैक्षणिक स्तर को ऊपर उठाना चाहिए क्योंकि शिक्षा के उत्थान से ही समाज का उत्थान होगा। बच्चों में अच्छे संस्कार दें ताकि वे अच्छे नागरिक बन सकें। हमें संगठनात्मक होकर व मिलजुलकर उन्नति के लिए प्रयास करने चाहिए। सोसायटी के प्रधान विशाल वर्मा ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य प्रजापति नवनियुक्त सरपंचों का समाज के लोगों के साथ सद्भाव, मिलन व आपस में पारिवारिक परिचय करवाने के साथ-साथ प्रजापति समाज को प्रत्येक क्षेत्र में एकजुट रखना है। विशिष्ट अतिथि गुरदेव सिंह राही, अशोक वर्मा, सुरजाराम नेहरा, रामेश्वर सारड़ीवाल, पृथ्वी सिंह किरोड़ीवाल ने भी समाज को एकजुट रखने की दिशा में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। अंत में सोसायटी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन मदन वर्मा व सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सोसायटी के संरक्षक सुभाष वर्मा, बृजलाल घोड़ेला, डॉ. परमिंद्र वर्मा, विजय सिंह लकेसर, सुशील वर्मा, मदन वर्मा, सुनील वर्मा, परीक्षित वर्मा, रजत शर्मा, कर्मवीर वर्मा, श्याम लाल वर्मा, खेताराम कुलचानियां, श्याम लाल वर्मा, पुनीता वर्मा ने समारोह के आयोजन में सहयोग किया।