फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, ROB, Jagdish Chopra, Railway Crossing, Sirsa

सिरसा में कोर्ट रोड स्थित रेलवे फाटक पर बनेगा आरओबी

Sun, 10 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 10 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, ROB, Jagdish Chopra, Railway Crossing, Sirsa
यहां बनेगा आरओबी - फोटो : Bureau

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने कहा कि सिरसा शहर की पुरानी कोर्ट रोड पर स्थित रेलवे फाटक पर 25 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण करवाया जाएगा। यह आरओबी टू लेन का होगा जिसके लिए हरियाणा सरकार ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।

विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जगदीश चोपड़ा ने बताया कि 20 जुलाई 2015
को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सिरसा दौरे के दौरान शहर के लोगों ने पुरानी कोर्ट रोड स्थित रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने की मांग रखी थी। जब अंडरपास बनाने के लिए अधिकारियों ने सड़क का निरीक्षण किया तो यह संभव नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष आरओबी बनाने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने तुरंत ही आरओबी के लिए सरकार की ओर से मंजूरी प्रदान कर दी।
विज्ञापन


चोपड़ा ने बताया कि अब जल्द ही आरओबी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आरओबी बनने से शहर के लोगों को लाभ होगा क्योंकि डबवाली रोड को बरनाला रोड़ से जोडने वाला यह एकमात्र रास्ता है। इस मार्ग पर नगर परिषद कार्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय कपास अनुसंधान केंद्र, कृषि विभाग के कार्यालय, बीडीपीओ कार्यालय, मीडिया सेंटर, बागवानी कार्यालय तथा कई प्रमुख कॉलोनियां हैं। ऐसे में अधिकतर लोग इस रास्ते से आवागमन करते हैं, लेकिन रेलगाड़ी व मालगाड़ी आने के समय फाटक बंद हो जाता है तथा वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। आरओबी बनने से जाम से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed