फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, politics, Congress, Ashok tanwar, Haryana Govt., PM, Sirsa

एसवाईएल मामले में पीएम हस्तक्षेप करें

Sun, 27 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 27 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, politics, Congress, Ashok tanwar, Haryana Govt., PM, Sirsa
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर के मसले पर पंजाब सरकार के निर्णय से दोनों प्रदेशों का माहौल बिगड़ सकता है, ऐसे में विकल्प बचता है कि प्रधानमंत्री स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप करें।

विज्ञापन

वे सिरसा स्थित अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चूंकि हरियाणा और पंजाब में भाजपा की सरकार है, ऐसे में प्रधानमंत्री का इस संवेदनशील मुद्दे में हस्तक्षेप कर इसका समाधान निकालना जरूरी हो गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के लिए सतलुज यमुना लिंक नहर का मुद्दा सदैव प्राथमिकता रहा है।
विज्ञापन


डॉ. तंवर ने कहा कि हरियाणा में पिछले दिनों जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा से आहत होकर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने होली नहीं मनाई। उन्होंने कहा कि इस सारे प्रकरण में भाजपा ही वास्तविक दोषी है और इसमें कांग्रेस पर दोषारोपण करना अनुचित है। भाजपा सरकार को चुनौती देते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में किसी भी जांच को तैयार है। उन्होंने इस हिंसात्मक आंदोलन के दौरान प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से दिए जा रहे मुआवजे को काफी कम बताया। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेशभर में आगामी छह अप्रेल से ब्लॉक स्तर पर सांकेतिक धरने व पदयात्राएं भी आरंभ करेगी। इसकी शुरूआत फरीदाबाद से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed