फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Truck Accident, Truck Burn, Tank Blast, Sirsa

धमाके के साथ फटी डीजल की टंकी, ट्रक में लगी आग

Mon, 25 Apr 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 25 Apr 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Truck Accident, Truck Burn, Tank Blast, Sirsa
जलता ट्रक - फोटो : Bureau

सिरसा मार्ग पर स्थित एक वर्कशॉप पर रिपेयर करवाते समय शॉर्ट सर्किट से ट्रक को अचानक आग लग गई। आग लगते ही जोरदार धमाके के साथ ट्रक का डीजल टैंक फट गया। इस हादसे में मिस्त्री अमरीक सिंह निवासी बालासर बुरी तरह से झुलस गया। घायल अवस्था में मिस्त्री को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आग सूचना अग्नि शमन केंद्र रानियां में दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर के समय जसवंत सिंह निवासी रानियां अपने ट्रक में तकनीकी खराबी के चलते शहर  के सिरसा मार्ग पर स्थित वर्कशॉप पर रिपेयर करवा रहा था। रिपयेर के दौरान अचानक ट्रक के डीजल टैंक ने आग पकड़ ली और ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। देखते ही देखते आग ने जोर पकड़ लिया और अचानक धमाके के साथ टंकी फट गई। टंकी के फटने से निकली आग से मिस्त्री अमरीक सिंह झुलस गया। धमाके को सुन आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed