फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa is getting stuck in the quagmire of drug addiction: MP

नशे की दलदल में फंस रहा सिरसा : सांसद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sirsa is getting stuck in the quagmire of drug addiction: MP
सिरसा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया है कि सिरसा जिला नशे का हब बनता जा रहा है, जहां हर प्रकार के नशे की आपूर्ति हो रही है। खासकर मेडिकल नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है, जिससे युवा जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि डबवाली, कालांवाली, रोड़ी, बड़ागुढ़ा, रानियां सहित अन्य क्षेत्रों में टैपेंटाडोल, प्रेगाबेलिन और सिग्नेचर कैप्सूल जैसी खतरनाक नशीली गोलियां खुलेआम बिक रही हैं, जिनसे कई युवा मौत के शिकार हो चुके हैं और परिवार बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल एंटी-ड्रग मैराथन तक सीमित न रहें, बल्कि नशे की समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। अगर अधिकारी नशे पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे तो काबिल अफसरों की तैनाती की जाए और इस मामले में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाए। उन्होंने बताया कि पहले हैरोइन, स्मैक, अफीम व चूरा पोस्त का नशा अधिक था, लेकिन अब युवाओं में मेडिकल नशा ज्यादा फैल रहा है।
विज्ञापन


सैलजा ने कहा कि मेडिकल नशा आसानी से उपलब्ध हो रहा है, इसका अवैध व्यापार बढ़ रहा है और सिरसा बदनाम हो रहा है। पंजाब के युवा भी नशे की गोलियों की आपूर्ति के लिए सिरसा के डबवाली, कालांवाली, रोडी इलाकों तक आ रहे हैं। सिरसा के नागरिक अस्पताल का डि-एडिक्शन सेंटर नशे की लत में फंसे युवाओं से भरा हुआ है, जो सरकार और प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने मांग की कि नशे की गोलियों और कैप्सूल्स बेचने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उनके लाइसेंस रद्द किए जाए साथ ही ऐसे स्टोर संचालकों को ब्लैक लिस्ट किया जाए। सप्लायर और अवैध बिक्री करने वाले मेडिकल स्टोर मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जाए और नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया जाए।


सांसद सैलजा की मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की सकारात्मक कार्रवाई

सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने बताया कि उनकी लगातार उठाई गई मांगों पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सकारात्मक कदम उठाए हैं। सिरसा जिले में डिंग से डबवाली तक पांच नए पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही साहूवाला गांव में सर्विस रोड, अंडरपास, सुरक्षा जाली व सीमा संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे। डबवाली मंडी तक सड़क की लाइटें भी दुरुस्त की जाएंगी। सैलजा ने कहा कि यह कदम सिरसा जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और हजारों लोगों को लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों को संसद से लेकर केंद्र सरकार तक लगातार उठाती रहेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed