फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, rori, sansad, sirsa

स्टेशन पर रेलवे प्रशासन सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाता तो सांसद कोटे से लगवाऊंगा : रोड़ी

Sun, 06 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 06 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, rori, sansad, sirsa
सांसद रोड़ी - फोटो : bureau
सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी शनिवार की सुबह रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सांसद ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं को जांचा। उन्होंने यात्रियों से बातचीत की। सांसद रोड़ी को अचानक स्टेशन पर देख रेलवे अधिकारी भी हरकत में आ गए। शौचालयों की हालत ठीक न होने पर सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने स्टेशन अधीक्षक को प्लेटफार्म नबर दो पर शौचालय का निर्माण जल्द आरंभ करवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की स्टेशन पर यात्रियों को दिए जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने को लेकर कुछ यात्रियों ने सांसद रोड़ी से शिकायत की। सांसद ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे इस संबंध में शीघ्र रेलवे की डीआरएम से मिलेंगे और स्टेशन पर सुरक्षा के लिए बेहद अहम सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहेेंगे। सांसद रोड़ी ने कहा कि अगर रेलवे प्रशासन सिरसा रेलवे स्टेशन में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाता तो वे स्वयं सांसद कोटे से स्टेशन पर सीसीटीवी लगवाएंगे। सांसद रोड़ी ने कहा कि सिरसा से लंबी दूरी की गाड़ियां चलाने की दरकार है तथा स्टेशन पर अभी काफी काम किए जाने बाकी हैं। वे वह डीआरएम से मिलकर गोरखपुर धाम एक्सप्रेस को सिरसा से चलाने का प्रयास करेंगे व सिरसा से हरिद्वार के लिए सीधी गाड़ी न होने के  कारण सिरसा से बठिंडा आने वाली गाड़ियों में सीधे हरिद्वार के लिए सीधे अतिरिक्त कोच लगवाने बारे में बात करेंगे। औचक निरीक्षण के दौरान सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी के साथ सिरसा विधायक मक्खन लाल सिंगला, जिलाध्यक्ष एवं रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य पदम जैन, इनेलो नेता प्रदीप मेहता व सांसद के कानूनी सलाहकार राहुल शर्मा एडवोकेट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed